Astro News : आजका खास उपाय और राशिफल
मनोहर समाचार, आगरा। विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविन्द मिश्र जी से जानिए आजका अपना राशिफल और उससे जुड़े सभी उपाय।
24 जनवरी 2025 का राशिफल
मेष :- आज आपकी कोई पुरानी इच्छा पूर्ण होगी । बहुराष्ट्रीय कंपनियो में नौकरी तलाश रहे लोगों को नौकरी से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में उतार चढ़ाव युक्त समय रहेगा।
शुभ रंग: अग्नि का प्रयोग करने वाले व्यवसाय।
शुभ व्यापार : ब्यूटी पार्लर।
उपाय: एक पानी वाला नारियल मौली बांधकर काले तिल चिपकाकर श्री गणेश जी को अर्पित करें।
वृष:- आज सुरक्षा में लगे लोगों का साहस एवं पराक्रम देख दुश्मन के छक्के छूट जाएंगे। विरोधियों एवं गुप्त छात्रों से विशेष सावधान रहें । विद्यार्थी वर्ग को शुभ समाचार मिलेगा।
शुभ रंग: सफेद।
शुभ व्यापार: चिकित्सा उपकरणों के व्यापारी।
उपाय: हरा रुमाल अपने पास रखें। साबुत मूंग की दाल दान करें।
मिथुन:- आज नौकरी में उच्च अधिकारी से निकटता का लाभ मिलेगा। अपने व्यापार पर ध्यान दें । विद्यार्थी वर्ग की अध्ययन में से संबंधित समस्या से परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग: गोल्डन।
शुभ व्यापार: पुस्तक प्रकाशक।
उपाय: मंदिर में हवन सामग्री का दान करें।
कर्क:- आज प्रेम संबंध में सुखद समय व्यतीत होगा। नि: संतान लोगों को संतान की प्राप्ति होगी। पूजा आराधना में अभिरुचि रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य प्राप्त होगा।
शुभ रंग: गुलाबी।
शुभ व्यापार: दांतों के क्लीनिक।
उपाय: सूर्य के अस्त होने के बाद राहु मंत्र 108 बार जप करें।
सिंह:- आज प्रेम संबंध में धन एवं उपहार प्राप्त होंगे । घर में सुख सुविधा की कीमती वस्तुएं लेकर आएंगे। किसी गंभीर रोग से पीड़ित लोगों को समय पर सही उपचार मिलने से उनके जीवन पर आया खतरा टल जाएगा।
शुभ रंग: नारंगी।
शुभ व्यापार: चर्म उद्योग।
उपाय: श्री राम जी की आराधना करें।
कन्या:- आज बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को नौकर चाकर,वाहन आदि का सुख प्राप्त होगा। विदेश यात्रा अथवा लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है । किसी मनोविकार से बड़ी रात मिलेगी ।
शुभ रंग काला।
शुभ व्यापार: एकाउंटेंट।
उपाय: आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें तांबे के लोटे में जल भर कर रोली, अक्षत डाल कर सूर्य को अर्घ्य दें।
तुला:- आज किसी व्यापारिक सहयोगी के कारण आपका व्यापार गति पकड़ेगा। पिता से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग : मूंगिया।
शुभ व्यापार: हीटर।
उपाय: श्री हनुमान जी को गुलाब की माला अर्पित करें। निर्धन लोगों की यथासंभव सहायता करें।
वृश्चिक: आज राजनीति में आपके विरोधी परास्त हो जाएंगे । साहसिक कार्य करने वाले लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। आपके साहस एवं पराक्रम की कार्य क्षेत्र में एवं समाज में सराहना होगी।
शुभ रंग: क्रीम।
शुभ व्यापार : फिल्म उद्योग।
उपाय: विष्णु शास्त्रनाम का पाठ करें।
धनु:- आज आप मिट्टी पकड़ोगे तो वह सोना बन जाएगी। अर्थात जो कार्य आप हाथ में लेंगे वह सफल होगा। अपेक्षा से अधिक धन कई स्रोतों से प्राप्त होगा।
शुभ रंग: हल्का नीला।
शुभ व्यापार: भवन निर्माण।
उपाय: पीले कपड़े में बेसन के लड्डू रख कर दक्षिणा सहित ब्राह्मण को दान करें।
मकर: आज आपके घर पर कोई ऐसा अतिथि आएगा जिससे आपके परिवार में खुशियों का संचार होगा। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा । इस कारण आपको बहुत खुशी होगी।
शुभ रंग: हल्का लाल।
शुभ व्यापार: शिक्षण कार्य।
उपाय: भगवान सत्य नारायण की कथा करें। अथवा कराएं।
कुंभ:- आज पेट संबंधी रोग कुछ कष्ट दे सकते हैं। आप सकारात्मक रहे। आपको सरकार से उच्च सम्मान मिल सकता है।
शुभ रंग: हल्का लाल।
शुभ व्यापार: चाय/ कॉफी पार्लर।
उपाय: छोटी-छोटी कन्याओं को बर्फी का दान करें।
मीन:- आज कार्यक्षेत्र में मनोवांछित सफलता मिलेगी । किसी विशिष्ट व्यक्ति का मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त होगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।
शुभ रंग: पर्पल।
शुभ व्यापार: इमारती सामान।
उपाय : सूर्य नारायण की पूजा करें। गेहूं और गुड़ का दान करें।
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
डॉ० अरविन्द मिश्र
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान, शॉप न० 21, ब्लॉक न० 25, ग्राउंड फ्लोर ( निकट आहार रेस्टोरेंट)
संजय प्लेस, आगरा
परामर्श समय प्रातः 10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक
मो० 9412343560

जय हो
जवाब देंहटाएं