Astro News : देखिए आजका अपना राशिफल और उपाय
मनोहर समाचार, आगरा। आजका राशिफल लेकर आया है बहुत कुछ, जानने के लिए पढ़िए ये महत्वपूर्ण जानकारी।
22 जनवरी का राशिफल
मेष :- आज नौकरी में पदोन्नति होने का शुभ समाचार मिलेगा। खेलकूद की दुनिया में जुड़े लोगों को उच्च सफलता मिलेगी । कार्य क्षेत्र में आपकी कार्यशैली चर्चा का विषय बन सकती है ।
शुभ रंग: क्रीम।
उपाय: आज माता लक्ष्मी जी को गुलाब पुष्प अर्पित करें।
शुभ व्यापार: इनवर्टर और बिजली के सामान का व्यापार।
वृष:- आज राजनीति में आपको किसी महत्वपूर्ण अभियान की कमान मिलने के योग हैं । यात्रा में नए मित्र बन सकते हैं । व्यापार में आपकी सूझबूझ लाभकारी सिद्ध होगी।
शुभ रंग: लाल।
उपाय: गौ माता को गुड़ खिलाएं।
शुभ व्यापार: टाइलों और पेंट की दुकान।
मिथुन:- आज कोर्ट कचहरी के मामले में किसी पर भी अत्यधिक भरोसा ना करें । अन्यथा धोखा हो सकता है । शेयर, लॉटरी, दलाली कंपनियों के प्रतिनिधियों को यकायक बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी।
उपाय: बहते पानी में सूखा नारियल बहाएं।
शुभ व्यापार: बिजनेसमैन।
कर्क:- आज सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर भागीदारी करेंगे । संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। छोटी-छोटी यात्रा करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
शुभ रंग: हल्का हरा।
उपाय: किसी गरीब चक्कर दान करें।
शुभ व्यापार: समुद्री उत्पादों से संबंधित व्यापार।
सिंह:- आज विद्यार्थी वर्ग की अध्ययन में अभिरुचि रहेगी । व्यापार में अच्छी आमदनी होने के योग बनेंगे।अतरंग संबंधों में वाद विवाद हो सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी।
उपाय: भीगी साबुत मूंग की दाल पक्षियों को खिलाएं।
शुभ व्यापार: स्टेशनरी शॉप।
कन्या:- आज रोजगार की तलाश पूरी होगी। परिवार में अनचाहे अतिथि के कारण अत्यधिक धन खर्च हो सकता है । आपके जीवन में नए प्रेम संबंधों की सुखद की शुरुआत हो सकती है ।
शुभ रंग: चितकबरा।
उपाय: पक्षियों को सात प्रकार अनाज डालें।
शुभ व्यापार: वित्त कंपनियां।
तुला:- आज दांपत्य जीवन में अपने जीवनसाथी से उपहार पाकर आप बेहद खुशी का अनुभव करेंगे। किसी अभिन्न मित्र से भेंट हो सकती है । स्वास्थ्य में सुधार होगा।
शुभ रंग : मेरून।
उपाय: भगवान श्री विष्णु जी की पूजा करें।
शुभ व्यापार: प्रचारक।
वृश्चिक: आज घर परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। किसी गंभीर रोग से जूझ रहे लोगों को उचित इलाज मिलने पर बड़ी राहत मिलेगी। आय के स्रोत बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे।
शुभ रंग: काला।
उपाय: किसी युवा दम्पत्ति को भोजन कराकर वस्त्र एवं धन दें।
शुभ व्यापार: रेस्तरां।
धनु:- आज भूमि, भवन, वाहन से जुड़े कार्य में संलग्न लोगों को कड़े परिश्रम के बाद धन प्राप्त होगा। व्यर्थ धन बर्बाद करने से बचें। किसी धन संबंधी कार्य में जल्दबाजी न करें।
शुभ रंग: बैंगनी।
उपाय: सत्य और धर्म के मार्ग पर चलें।
शुभ व्यापार: खानें (खदानें)
मकर: आज हल्का , सुपाच्य भोजन लें । नौकरी हेतु दिए गए साक्षात्कार अथवा परीक्षा में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार करने की योजना को प्रियजनों की स्वीकृति मिलेगी।
शुभ रंग: हल्का हरा।
उपाय: गरीबों को काली वस्तुएं दान करें।
शुभ व्यापार: सभी प्रकार का श्रम।
कुंभ:- आज मजदूर वर्ग को रोजगार मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग की अध्ययन में अभिरुचि रहेगी। किसी अनजान व्यक्ति को कोई कीमती वस्तु देने से बचे ।
शुभ रंग: लाल।
उपाय: किसी वृद्ध ब्राह्मण को गर्म पीले रंग के वस्त्र दें।
शुभ व्यापार: मनोविश्लेषक।
मीन:- आज शासन सत्ता में जुड़े मामले में सफलता मिलेगी। वाहन खरीदने की इच्छा पूर्ण होगी। पिता से आर्थिक मदद लेने के प्रयास सफल होंगे।
शुभ रंग: हल्का लाल।
उपाय: बंदरों को चने खिलाएं।
शुभ व्यापार: बिल्डर्स।
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
डॉ० अरविन्द मिश्र
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान, शॉप न० 21, ब्लॉक न० 25, ग्राउंड फ्लोर ( निकट आहार रेस्टोरेंट)
संजय प्लेस, आगरा
परामर्श समय प्रातः 10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक
मो० 9412343560

जय हो
जवाब देंहटाएं