Astro News : जानिए आजका अपना राशिफल और उपाय

मनोहर समाचार, आगरा। विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविन्द मिश्र जी से जानिए आजका अपना राशिफल।

19 जनवरी 2025 का राशिफल 

मेष :- आज कोई बना हुआ महत्वपूर्ण कार्य बिगड़ सकता है। नौकरी में उच्च अधिकारियों से तेज आवाज में बात न करें। व्यापार में साझेदार कुछ गड़बड़ कर सकता है।

आज शुभ रंग: खूनी लाल।

आपके लिए शुभ व्यापार: ज्वेलरी शोरूम।

आज का उपाय: श्री राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

वृष:- आज कार्य क्षेत्र में नए मित्र बनेंगे। कोई रुका हुआ कार्य बन सकता है। व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। वाहन सुख, उत्तम रहेगा। प्रेम संबंधों में आया तनाव दूर होगा।

आज का शुभ रंग: गुलाबी।

आपके लिए शुभ व्यापार: मशीन टूल्स।

आज का उपाय: श्री गजेन्द्र मोक्ष का पाठ करें।

मिथुन:- आज पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है। यात्रा करते समय कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें। गुम अथवा चोरी हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन में कुछ समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

आज का शुभ रंग: हल्का पीला।

आपके लिए शुभ व्यापार: असेंबलिंग यूनिटें।

आज का उपाय: नव ग्रहों की पूजा करें।

कर्क:- आज दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी। व्यापार में अच्छी आमंदनी होगी। किसी प्रियजन से धन अथवा उपहार मिल सकता है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी।

आज का शुभ रंग: भूरा।

आपके लिए शुभ व्यापार: इस्पात और लोहे का कारोबार।

आज का उपाय: सफेद पुष्प भगवान शिव जी को अर्पित करें।

सिंह:- आज घर एवं व्यापारिक स्थल की साज सज्जा पर अधिक धन खर्च हो सकता है। संतान की कोई गलत हरकत आपको सार्वजनिक रूप से अपमानित करा सकती है।

आज का शुभ रंग : मेहरून।

आपके लिए शुभ व्यापार: कृषि उत्पाद।

आज का उपाय: श्री राम नाम का जप 108 बार करें।

कन्या:- आज स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा। माता से धन अथवा उपहार मिल सकते है। भूमि संबंधी कार्य में संलग्न लोगों को रुका हुआ धन प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में प्रेम एवं आकर्षण बढ़ेगा।

आज का शुभ रंग: हल्का हरा।

आपके लिए शुभ व्यापार: बुक पब्लिशर्स।

आज का उपाय: काला सफेद कंबल गरीब को दान करें।

तुला:- आज कोई चिंताजनक समाचार मिल सकता है। जिससे आपका मन खिन्न रहेगा। कार्य क्षेत्र में अधीनस्थ कोई षडयंत्र रच कर परेशान कर सकता है। 

आज का शुभ रंग: चांदी जैसा।

आपके लिए शुभ व्यापार: सैन्य सामान के सप्लायर।

आज का उपाय: माता गायत्री जी आराधना करें। 

वृश्चिक: आज नौकरी में पदोन्नति होने के संकेत मिल रहे हैं। व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। भूमि, भवन, वाहन आदि खरीदने की योजना बनेगी। 

आज का शुभ रंग: लाल।

आपके लिए शुभ व्यापार: फैशन की वस्तुएं।

आज का उपाय: अपने भाई अथवा साले का सहयोग करें।

धनु:- आज राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों का पद एवं कद बढ़ सकता है। नौकरी में पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण स्थान पर तैनाती मिल सकती है। व्यापार में सजगता लाभकारी सिद्ध होगी। 

आज का शुभ रंग: हल्का हरा।

आपके लिए शुभ व्यापार: शैक्षिक और अनुसंधान संस्थाएं।

आज का उपाय: बृहस्पति मंत्र का 108 बार जप करें।

मकर: आज कोई अज्ञात भय बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में कोई विश्वास पात्र व्यक्ति धोखा कर सकता है। प्रेम विवाह की योजना बना रहे लोगों को परिजनों से नकारात्मक समाचार मिल सकता है।

आज का शुभ रंग: आसमानी नीला।

आपके लिए शुभ व्यापार: पेट्रोल पंप।

आज का उपाय: अपने नौकरों को प्रसन्न रखें।

कुंभ:- आज स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे। शराब पीकर वाहन तीव्र गति से न चलाएं अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। कार्य क्षेत्र में स्थान परिवर्तन के योग हैं। 

आज का शुभ रंग: नीला।

आपके लिए शुभ व्यापार: शेयर और स्टॉक दलाल।

आज का उपाय: भैरों जी पूजा करें।

मीन:- आज लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेश यात्रा के योग हैं। विदेश में प्रवास हो सकता है। किसी प्रियजन से भेंट होगी। व्यापार में नए अनुबंध होंगे।

आज का शुभ रंग: पीला।

आपके लिए शुभ व्यापार: साहूकारी।

आज का उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं।

डॉ. अरविन्द मिश्र 

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद 

भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान

शॉप न. 21,ब्लॉक न. 25, ग्राउंड फ्लोर (निकट आहार रेस्टोरेंट), संजय प्लेस,आगरा 

परामर्श समय प्रातः10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक। 

मो.- 9412343560

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया