Astro News : आज के राशिफल में क्या कुछ खास है आइए जानते हैं विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविन्द मिश्र जी से
मनोहर समाचार, आगरा। परिवर्तन प्रकृति का नियम है। ठीक ऐसे ही हमारी राशियों में भी बदलाव होता हैं, तो आइए जानते हैं आजका राशिफल।
17 जनवरी 2025 का राशिफल
मेष :- आज नौकरी में पदोन्नति के साथ वाहन सुख में वृद्धि होगी। प्रेम विवाह की योजना सफल होगी । व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा।
शुभ रंग:- क्रीम।
उपाय:- शिव जी की आराधना करें।
शुभ व्यापार:- खाद्य सामग्री।
वृष:- आज परिवार संग पर्यटक स्थल की सैर करेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी। राजनीति में वर्चस्व स्थापित होगा।
शुभ रंग:- नारंगी।
उपाय:- उगते सूर्य को जल दें।
शुभ व्यापार:- ऊनी कपड़े।
मिथुन:- आज व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार संग पर्यटक स्थल की सैर करेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी।
शुभ रंग:- लाल।
उपाय:- हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।
शुभ व्यापार:- होटल व्यवसाय।
कर्क:- आज कार्य क्षेत्र में आपके कुशल प्रबंधन एवं निर्णय से कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। जिससे आपको अपने बॉस अथवा मलिक आपसे बेहद प्रसन्न होंगे। विदेश यात्रा की बाधा सरकारी मदद से दूर होगी। शासन सत्ता का लाभ होगा ।
शुभ रंग: हल्का पीला।
उपाय: त्रिकोण मंगल यन्त्र की पूजा करें।
शुभ व्यापार: सैन्य सामान के सप्लायर।
सिंह:- आज भूमि के क्रय विक्रय से धन लाभ होगा। परिवार में कोई नवीन सदस्य आएगा। आज प्रेम संबंधों में भावनाओं की बजाए धन का अधिक महत्व महसूस करेंगे।
शुभ रंग:- तोतई।
उपाय:- श्री गणेश जी की आराधना करें।
शुभ व्यापार:- पंसारी की दुकान।
कन्या:- आज कोई परिजन कटु वचन बोलकर आपको दुख को पहुंचा सकता है। बैंक में जमा पूंजी धन में वृद्धि होगी । व्यापार में आय अच्छी होगी। नौकरी में उच्च अधिकारी की निकटता का लाभ मिलेगा।
शुभ रंग:- सफेद।
उपाय:- इत्र लगाएं।
शुभ व्यापार:- ज्वेलरी शोरूम।
तुला:- आज किसी अंतरंग साथी से वस्त्र एवं आभूषण का लाभ होगा। किसी वाहन संबंधी कार्य में पूंजी निवेश करेंगे। किसी प्रियजन का चिंताजनक समाचार आपको तनाव दे सकता है।
शुभ रंग:- हरा।
उपाय:- गौ सेवा करें।
शुभ व्यापार:- ट्रेडिंग।
वृश्चिक: आज बिना वजह बार-बार खाना नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। समय की चाल को समझ कर अपनी चाल को चले तभी आप सफल होंगे। लोगों की बातों में को दिल से ना लगाएं ।
शुभ रंग : कत्थई
उपाय:- गुरु का सम्मान करें।
शुभ व्यापार:- कोचिंग सेंटर।
धनु:- आज सरकारी अधिकारी का भय लगता रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में अकारण विलंब होने से मन खिन्न रहेगा। व्यापार में परिवर्तन का निर्णय ले सकते हैं।
शुभ रंग:- काला।
उपाय:- पीपल के पास कड़वे तेल का दीपक जलाएं।
शुभ व्यापार:- फर्नीचर की दुकान।
मकर: आज राजनीति में अनुकूल वातावरण ना होने से हताश महसूस करेंगे । रोजगार की तलाश पूरी अधूरी ही रह जाएगी । यात्रा में व्यर्थ हंसी का पात्र बनेंगे।
शुभ रंग:- गुलाबी।
उपाय:- माता लक्ष्मी जी की आराधना करें।
शुभ व्यापार:- ब्यूटी पार्लर।
कुंभ:- आज परिवार में पिता से अकारण मतभेद हो सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति से अपनी गुप्त अथवा पारिवारिक बातों को करने से बचें । नौकरी में अधीनस्थ के कारण कुछ सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग:- पीला।
उपाय:- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जप करें।
शुभ व्यापार:- शैक्षिक संस्थान।
मीन:- आज आध्यात्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी । जिससे मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा । अपने व्यवहार एवं विचारों का आप पुनरावलोकन करें।
शुभ रंग:- नीला।
उपाय:- शनि मंत्र जप 108 बार करें।
शुभ व्यापार:- ट्रैवल एजेंसी।
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
डॉ. अरविन्द मिश्र
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान
शॉप न. 21, ब्लॉक न. 25, ग्राउंड फ्लोर(निकट आहार रेस्टोरेंट),bसंजय प्लेस, आगरा
परामर्श समय प्रातः 10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक
मो.- 9412343560

जय हो
जवाब देंहटाएं