Astro News : कैसा रहेगा आज आपका दिन जानिए अपना राशिफल
मनोहर समाचार, आगरा। विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविन्द मिश्र जी से जानिए आजका अपना राशिफल और उससे जुड़े सभी उपाय।
16 जनवरी 2025 का राशिफल
मेष :- आज आपकी व्यसनों में रुचि अधिक रहेगी। आमदनी कम खर्च अधिक होगा। किसी प्रियजन से अकारण कहा सुनी हो सकती है। यात्रा में सावधानी बरतें।
आज का शुभ रंग: हल्का पीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: चमड़े के सामान का कारोबार।
आज का उपाय: गेहूं, गुड़ और तांबे का दान करें।
वृष:- आज धन लाभ होगा। किसी प्रियजन से शुभ समाचार मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र में पद एवं बढ़ सकता है। भोग विलास की वस्तुओं में अवरुचि अधिक रहेगी।
आज का शुभ रंग: हरा।
आपके लिए शुभ व्यापार: फर्नीचर की दुकान।
आज का उपाय: एक मुखी रुद्राक्ष गले में धारण करें।
मिथुन:- आज कोई अज्ञात भय में बना रहेगा। परिवार में किसी प्रियजन से वाद विवाद हो सकता है। व्यापार में अच्छी आमंदनी नहीं होने से मन खिन्न रहेगा।
आज का शुभ रंग: जामुनी।
आपके लिए शुभ व्यापार: मनोविश्लेषक।
आज का उपाय: मां दुर्गा की आराधना करें।
कर्क:- आज आपको स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा। किसी विपरीत लिंग साथी से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम पर अत्यधिक धन खर्च हो सकता है।
आज का शुभ रंग: क्रीम।
आपके लिए शुभ व्यापार: शिल्प कार्य।
आज का उपाय: गंगा स्नान करें।
सिंह:- आज सुख सुविधा की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। कर्ज लेने से बचें। यात्रा के संकेत मिल रहे हैं। परिवार के साथ बाहर भोजन करने का कार्यक्रम बन सकता है।
आज का शुभ रंग : नारंगी।
आपके लिए शुभ व्यापार: खनिज पदार्थों का कारोबार।
आज का उपाय: सत्य नारायण भगवान की कथा करें। अथवा कराएं।
कन्या:- आज नौकरी में पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होगी। आयात निर्यात से लाभ होगा। सुख सुविधाओं पर अत्यधिक धन खर्च हो सकता है।
आज का शुभ रंग: नीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: ज्वेलरी शोरूम।
आज का उपाय: सुराख वाला तांबे का पैसा बहते पानी में बहाएं।
तुला:- सुख सुविधा में वृद्धि होगी। राजनीतिक क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
आज का शुभ रंग: धुएं जैसा।
आपके लिए शुभ व्यापार: जन संचार और मीडिया से जुड़े कार्य।
आज का उपाय: गुलाब के पुष्पों की माला माता लक्ष्मी जी पहनाएं।
वृश्चिक: आज कोई भी गलत कार्य करने से बचें। अन्यथा बात पुलिस तक पहुंच सकती है। नौकरी में उच्च कार्यों से घनिष्ठ का लाभ मिलेगा।
आज का शुभ रंग: केसरिया।
आपके लिए शुभ व्यापार: चाय कॉफी पार्लर।
आज का उपाय: मसूर की दाल बहते हुए पानी में बहाएं।
धनु:- आज स्वास्थ्य में कुछ गिरावट रहेगी। परिवार में अकारण क्लेश उत्पन्न हो सकता है। मन उदास रहेगा।किसी प्रियजन का दूर देश से शुभ समाचार मिलेगा।
आज का शुभ रंग: पीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: शो बिजनेस जैसे सिनेप्लेक्स।
आज का उपाय: धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
मकर: आज लंबी दूरी की यात्रा तथा विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी। कार्य क्षेत्र में अकारण अधीनस्थ के साथ मतभेद हो सकते हैं।
आज का शुभ रंग: सिल्वर।
आपके लिए शुभ व्यापार: मछली का व्यापार।
आज का उपाय: नौकरों को प्रसन्न रखें।
कुंभ:- आज बना हुआ काम बिगड़ सकता है। आर्थिक मदद मिलेगी। शेयर, लॉटरी दलाली आदि से धन लाभ होगा। प्रियजन मिलन संभव है।
आज का शुभ रंग: हरा।
आपके लिए शुभ व्यापार: ऊनी कपड़ों का कारोबार।
आज का उपाय: भैरों की उपासना करें।
मीन:- आज धन का अभाव बना रहेगा। कर्ज वाले परेशान कर सकते हैं। कोई विरोधी अथवा शत्रु परास्त होगा। व्यापार की स्थिति सुधरेगी। यात्रा सुखद रहेगी।
आज का शुभ रंग: धानी।
आपके लिए शुभ व्यापार: बैंकिंग क्षेत्र।
आज का उपाय: बृहस्पति देव की पूजा करें।
डॉ. अरविन्द मिश्र
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान
शॉप न. 21, ब्लॉक न. 25,ग्राउंड फ्लोर (निकट आहार रेस्टोरेंट), संजय प्लेस,आगरा
परामर्श समय प्रातः10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक।
मो.- 9412343560

जय हो
जवाब देंहटाएं