Astro News : जानिए आजका अपना राशिफल और उससे जुड़े उपाय

मनोहर समाचार, आगरा। विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविन्द मिश्र जी से जानिए आजका राशिफल।

15 जनवरी 2025 का राशिफल 

मेष :- आज कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी। प्रियजन से भेंट होगी। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन संबंधी जानकारी प्राप्त होगी। यात्रा में नए मित्र बनेंगे।

आज का शुभ रंग: दूधिया सफेद।

आपके लिए शुभ व्यापार: इमारती सामान के व्यापारी।

आज का उपाय: सफेद चन्दन पानी में डाल कर स्नान करें।

वृष:- आज अपने क्रोध एवं वाणी पर संयम रखें। प्रेम संबंधों में शक संदेह करने से बचें। रोजगार की तलाश पूरी होगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम का आमंत्रण प्राप्त होगा।

आज शुभ रंग: सिल्वर।

आपके लिए शुभ व्यापार: इंजीनियरी फर्में।

आज का उपाय: छोटी इलायची पानी में डाल कर स्नान करें।

मिथुन:- आज भूमि, भवन, वाहन आदि के क्रय विक्रय की योजना बनेगी। नौकरी में पदोन्नति के साथ नवीन जिम्मेदारी मिलेगी। रोजगार में नए अनुबंध होंगे।

आज का शुभ रंग: हरा।

आपके लिए शुभ व्यापार: विधि फर्में।

आज का उपाय: गोरोचन पानी में डाल कर स्नान करें।

कर्क:- आज दांपत्य जीवन में घनिष्ठता बढ़ेगी। नौकरी में अधीनस्थ लाभकारी सिद्ध होगा। राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को जनता से अपार समर्थन प्राप्त होगा।

आज का शुभ रंग: पीला।

आपके लिए शुभ व्यापार: सैन्य सामान के सप्लायर।

आज का उपाय: तेरहमुखी रुद्राक्ष गले में धारण करें।

सिंह:- आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। व्यापार में समयवद्ध तरीके से कार्य करें। लाभ होगा। अनचाही यात्रा से बचें। शेयर,लॉटरी, दलाली से धन प्राप्त होगा।

आज का शुभ रंग : मेहरून।

आपके लिए शुभ व्यापार: इंटीरियर डेकोरेशन।

आज का उपाय: केसर पानी में डाल कर स्नान करें।

कन्या:- आज किसी अनजान व्यक्ति से सावधान रहें। धोखा हो सकता है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। यात्रा छोटी, लाभकारी सिद्ध होगी। प्रेम संबंधों में निकटता आएगी।

आज का शुभ रंग: आसमानी नीला।

आपके लिए शुभ व्यापार: टाइपिस्ट का कार्य।

आज का उपाय: माता दुर्गा जी की पूजा करें।

तुला:- आज राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। रोजगार की तलाश पूरी होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़- चढ़ कर भागीदारी करेंगे।

आज का शुभ रंग: सुनहरा।

आपके लिए शुभ व्यापार: गैराज।

आज का उपाय: जीवन साथी को इत्र उपहार स्वरूप दें।

वृश्चिक: आज परिवार में किसी परिजन के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है। कार्य क्षेत्र में अपने कार्य पर ध्यान दें। लापरवाही भारी पड़ सकती है। किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी।

आज का शुभ रंग: धुएं जैसा रंग।

आपके लिए शुभ व्यापार: व्यवसायियों के कार्यालय।

आज का उपाय: गौ माता के लिए दलिया दान करें।

धनु:- आज धन संपत्ति में वृद्धि होगी। दूर देश से किसी प्रियजन का शुभ समाचार मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में कोई मित्र विशेष सहयोगी सिद्ध होगा। वाहन धीमे चलाएं।

आज का शुभ रंग: लाल।

आपके लिए शुभ व्यापार: आर्किटेक्ट ।

आज का उपाय: पीली सरसों पानी में डाल कर स्नान करें।

मकर: आज धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों में अभिरुचि बढ़ेगी। माता-पिता से उपहार अथवा धन प्राप्त हो सकता है। रोजगार संबंधी समस्या का समाधान होगा।

आज का शुभ रंग: काला।

आपके लिए शुभ व्यापार: विपणन शोरूम।

आज का उपाय: सौंफ पानी में डाल कर स्नान करें।

कुंभ:- आज नौकरी में पदोन्नति का शुभ समाचार मिल सकता है। कारोबार की बाधा दूर होगी। संतान की उन्नति से बेहद खुशी होगी। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत होगा।

आज का शुभ रंग: बैंगनी।

आपके लिए शुभ व्यापार: विद्युत उपकरणों का कारोबार।

आज का उपाय: नमक का दान करें।

मीन:- आज व्यर्थ वाद विवाद से बचें। अन्यथा रिश्तो में तनाव उत्पन्न हो सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार में किसी अतिथि के आगमन से खर्च बड़ा चढ़ा रहेगा।

आज का शुभ रंग: नारंगी।

आपके लिए शुभ व्यापार: समाजसेवी संगठन।

आज का उपाय: साबुत हल्दी बहते पानी बहाएं।

डॉ. अरविन्द मिश्र 

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद 

भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान

शॉप न. 21, ब्लॉक न. 25, ग्राउंड फ्लोर ( निकट आहार रेस्टोरेंट), संजय प्लेस, आगरा 

परामर्श समय प्रातः10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक। 

मो.- 9412343560

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया