Astro News : मकर संक्रांति पर जानिए अपना आजका राशिफल और उससे जुड़े उपाय
मनोहर समाचार, आगरा। मकर संक्रांति के पावन पर्व की सभी को अनंतकोटि शुभकामनाएं। जानिए कैसा रहेगा आपका आजका राशिफल।
14 जनवरी 2025 का राशिफल
मेष:-आज इच्छित कार्य पूरे होने से खुशी होगी। लंबी लाभकारी योजना में पूंजी निवेश करेंगे। बढ़ती जिम्मेदारी का एहसास होगा। अनजाने संपर्क से सचेत रहें।
शुभ रंग: लाल।
आपके लिए शुभ व्यापार: भूमि से संबंधित कार्य।
आज का उपाय: गुड़ का दान करें।
वृष:- आज कहीं से सुखद समाचार मिलेगा। नए काम बनेंगे। देव दर्शन, लंबी यात्रा का विचार बनेगा। बच्चों का परिणाम आशानुकूल निकलेगा।
आज का शुभ रंग: चांदी जैसा।
आपके लिए शुभ व्यापार: लेडीज गारमेंट्स।
आज का उपाय: माता लक्ष्मी जी को गुलाब पुष्प अर्पित करें।
मिथुन:- आज इच्छित सहयोग मिलने से मन खुश रहेगा। घर में मेहमान के आने से सरस वातावरण बनेगा। क्षमता से अधिक खर्च परेशान करेगा।
आज का शुभ रंग: हल्का हरा।
आपके लिए शुभ व्यापार: साहूकारी।
आज का उपाय: साबुत मूंग दाल दान करें।
कर्क:- आज ग्रह चाल अनुकूल है। यात्रा छोटी, मनोरंजक एवं लाभप्रद रहेगी। पूर्व की अपेक्षा आमदनी कुछ बढ़ेगी। इच्छित सहयोग मिलने से मन खुश रहेगा।
आज का शुभ रंग: सफेद।
आपके लिए शुभ व्यापार: टैक्सी संचालन।
आज का उपाय: चावल का दान करें।
सिंह:- आज राज समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। लंबी यात्रा का विचार बनेगा। दोस्तों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पर मौसम का प्रभाव पड़ेगा।
आज का शुभ रंग : मेहरून।
आपके लिए शुभ व्यापार: कृषि कार्य।
आज का उपाय: गरीबों को गुड़ की बनी मिठाई बांटे।
कन्या:- आज घर गृहस्थी का विचार बनेगा। खरीद फरोख्त के धंधे में नफा मिलेगा। मंगलोत्सव मिलन फायदे में रहेगा। कहीं से शुभ समाचार मिलेगा।
आज का शुभ रंग: गहरा हरा।
आपके लिए शुभ व्यापार: मिट्टी बर्तन का कार्य।
आज का उपाय: चिड़ियों को दाना खिलाएं।
तुला:- आज कार्य आरंभ कीजिए भाग्य प्रतीक्षारत है। भूमि, वाहन, अन्य भौतिक सामग्री लेनदेन फायदे में रहेगा। कानूनी विवाद नया मोड़ ले सकता है।
आज का शुभ रंग: पारदर्शी सफेद।
आपके लिए शुभ व्यापार: रेस्टोरेंट।
आज का उपाय: काला सफेद कंबल किसी अंजान गरीब को दान करें।
वृश्चिक: आज कर्तव्य का सही ढंग से पालन करें। आमंदनी का नया रास्ता बनेगा। मौसम का प्रभाव पड़ेगा । रोग ऋण से छुटकारा होगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ व्यापार: मेवा से संबंधित
उपाय: दो बादाम बहते पानी में बहाएं।
धनु:- आज पुरानी समस्या का ले देकर समाधान हो जाएगा । साहित्य संगीत से प्रेम बढ़ेगा । राजनीतिक माहौल में सितारा चमकेगा। बैंक बैलेंस बढ़ेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ व्यापार: पुस्तक से संबंधित
उपाय: गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करें।
मकर: आज उन्नति प्रगति का समाचार मिलेगा। मेहमान के आने से खर्चे में वृद्धि होगी। यात्रा छोटी लाभप्रद एवं मनोरंजन होगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ व्यापार: जींस की दुकान
उपाय: गुलाबी रुमाल अपने पास रखें।
कुंभ:- आज नया कुछ करने को मिलेगा। बच्चों का मन हास्य रस में लगा रहेगा। मेहनत के चलते लाभ होगा। दिनचर्या बनाए रखें।
शुभ रंग: काला
शुभ व्यापार: मोबाइल की दुकान
उपाय: सायं काल के समय चंद्रमा को प्रणाम करें।
मीन:- आज मेहनत की अपेक्षा आमदनी कम होगी। धन देर से मिलेगा। मेहमान के आने से परिवार का माहौल सरस बनेगा।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ व्यापार: मैकेनिक
उपाय: किसी सुहागिन महिला को सुहाग सामग्री दान में दें।
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
डॉ. अरविन्द मिश्र
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान
शॉप न. 21, ब्लॉक न. 25, ग्राउंड फ्लोर (निकट आहार रेस्टोरेंट), संजय प्लेस, आगरा
परामर्श समय प्रातः 10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक
मो.- 9412343560

जय हो
जवाब देंहटाएं