Astro News : जानिए आजका राशिफल और उससे जुड़े सभी उपाय की जानकारी

मनोहर समाचार, आगरा। अपनी राशि के विषय में सटीक जानकारी प्राप्त करने के लिए पढ़िए ये खास खबर।

13 जनवरी 2025 का राशिफल 

मेष :- आज परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है।  व्यापारिक योजना सफल होगी।  संतान की ओर से सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा।

शुभ रंग: नारंगी।

शुभ व्यापार: चर्म उद्योग।

उपाय: श्री राम जी आराधना करें।

वृष:- आज प्रेम संबंधों में अत्यधिक विश्वास घातक सिद्ध हो सकता है।  व्यापार में कोई भी बड़ा निर्णय जल्दबाजी भी ना करें।  रोजगार की तलाश में घूम रहे लोगों को रोजगार से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। 

शुभ रंग: गुलाबी।

शुभ व्यापार: दांतों के क्लीनिक।

उपाय: सूर्य के अस्त होने के बाद राहु मंत्र 108 बार जप करें।

मिथुन:- आज शराब पीकर वाहन तीव्र गति से ना चलाएं।  बौद्धिक कार्यों में संलग्न लोगों को सरकार की ओर से उच्च सम्मान मिल सकता है । 

शुभ रंग: पर्पल।

शुभ व्यापार: इमारती सामान।

उपाय : सूर्य नारायण की पूजा करें। गेहूं और गुड़ का दान करें।

कर्क:- आज कोर्ट कचहरी के मामले में लापरवाही ना करें । बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अधीनस्थ के कारण असहज स्थिति का सामना करना पड़ेगा ।

शुभ रंग: अग्नि का प्रयोग करने वाले व्यवसाय।

शुभ व्यापार : ब्यूटी पार्लर।

उपाय: एक पानी नारियल मौली बांधकर काले तिल चिपका कर श्री गणेश जी को अर्पित करें। 

सिंह:- आज व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।  प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी । स्वादिष्ट भोजन प्राप्त करें। 

शुभ रंग: गोल्डन।

शुभ व्यापार: पुस्तक प्रकाशक।

उपाय: मंदिर में हवन सामग्री का दान करें।

कन्या:- आज रोजगार की तलाश में घर से दूर जाना पड़ सकता है ।  व्यापार में नए सहयोगी लाभकारी सिद्ध होंगे।  परिवार में उत्पन्न तनाव समाप्त होगा।  जिससे आपको बेहद खुशी होगी। 

शुभ रंग: हल्का लाल।

शुभ व्यापार: शिक्षण कार्य।

उपाय: भगवान सत्य नारायण की कथा करें। अथवा कराएं। 

तुला:- आज वाद विवाद से बचें । अन्यथा बात पुलिस तक पहुंच सकती है।  किसी प्रियजन का शुभ समाचार प्राप्त होगा।  धन एवं मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 

शुभ रंग काला।

शुभ व्यापार: एकाउंटेंट।

उपाय: आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें तांबे के लोटे में जल भर कर रोली, अक्षत डाल कर सूर्य को अर्घ्य दें। 

वृश्चिक: आज नवीन उद्योग अथवा व्यापार शुरू कर सकते हैं   दूर देश से किसी परिजन का शुभ समाचार प्राप्त होगा । व्यापार में आमदनी बढ़ने से जमा पूंजी में वृद्धि होगी। 

शुभ रंग: सफेद।

शुभ व्यापार: चिकित्सा उपकरणों के व्यापारी।

उपाय:  साबुत मूंग की दाल दान करें। 

धनु:- आज रुका हुआ धन प्राप्त होगा। बौद्धिक कार्यों में संलग्न लोगों को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त होगी।  कोई रुका हुआ कार्य सफल हो सकता है।  

शुभ रंग: हल्का लाल।

शुभ व्यापार:  चाय/ कॉफी पार्लर।

उपाय: छोटी छोटी कन्याओं को बर्फी का दान करें। 

मकर: आज व्यापार में नए अनुबंध होने से स्थिति सुधरेगी।  नौकरी में अपने कार्य के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।  जिससे आपका प्रभाव बढ़ेगा । ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा ।

शुभ रंग : मूंगिया।

शुभ व्यापार: एयर कंडीशनर।

उपाय: श्री हनुमान जी को गुलाब की माला अर्पित करें। निर्धन लोगों की यथासंभव सहायता करें। 

कुंभ:- आज नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं।  खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी । सामाजिक कार्यों में आपकी कार्यशैली की सराहना होगी । 

शुभ रंग: क्रीम।

शुभ व्यापार : फिल्म उद्योग।

उपाय: विष्णु शास्त्रनाम का पाठ करें।

मीन:- आज व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे।  दूर देश से किसी प्रियजन का शुभ समाचार मिलेगा । भूमि के क्रय विक्रय संबंधी कार्य से धन लाभ होगा।  

शुभ रंग: हल्का नीला 

शुभ व्यापार: भवन निर्माण।

उपाय: पीले कपड़े में बेसन के लड्डू रख कर दक्षिणा सहित ब्राह्मण को दान करें। 


ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद 

डॉ. अरविन्द मिश्र 

भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान

शॉप न. 21, ब्लॉक न. 25, ग्राउंड फ्लोर ( निकट आहार रेस्टोरेंट), संजय प्लेस, आगरा 

परामर्श समय प्रातः 10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक 

मो.- 9412343560

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया