Agra News : श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर निकाली भव्य शोभायात्रा

-श्री राम राज्य दिवस के रूप में मनाया गया

-66महाकुंभ के लिए आमंत्रण भी दिया गया

मनोहर समाचार, आगरा। सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर आगरा की छात्र संसद व पूर्व छात्र परिषद द्वारा श्री राम जन्मभूमि में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ को श्री राम राज्य  दिवस के रूप में मनाया गया। शोभा यात्रा का शुभारंभ सरस्वती शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रमोद सारस्वत, लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष श्री राकेश गर्ग, सी ए महेंद्र गर्ग, प्रबंधक राकेश मंगल, सह प्रवन्धक श्याम अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने किया। 

शोभा यात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां ने मंत्र मुग्ध कर दिया। झांकियो में प्रमुख रूप से भगवान श्री राम, अहिल्याबाई होल्कर, भगत सिंह ,महाराणा प्रताप आदि के मनमोहक स्वरूप थे। विद्यालय के एनसीसी तथा स्काउट के छात्र विद्यालय का घोष उत्साह का वातावरण निर्मित कर रहा था। कौशल विकास की झांकी विद्यालय व पूर्व छात्र पूर्व आचार्य भी शोभा यात्रा में सम्मिलित हुए, महाकुंभ का आमंत्रण देते हुए छात्रों के दल ने सभी को प्रयाग कुंभ स्नान का निमंत्रण दिया। यात्रा विद्यालय से प्रारंभ होकर कमला नगर के विभिन्न क्षेत्रों मेन मार्केट, कावेरी कुंज ,तेज नगर होते हुए विद्यालय में समाप्त हुई। शोभा यात्रा का स्वागत क्षेत्र वासियों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा और राम परिवार की आरती करके किया ।

संपूर्ण यात्रा के संयोजक विद्यालय शैक्षिक समिति के संयोजक श्री अनंत विश्वेंद्र सिंह थे सभी आगन्तुको का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य कृष्णकांत द्विवेदी ने किया। यात्रा में प्रमुख रूप से श्री रमेश सिंह , लोकेश गुप्ता,किशन प्रकाश सारस्वत, अरविंद मिश्रा, मनोज यादव, ज्ञानेंद्र तिवारी, श्रीमती अंशु शर्मा, प्रवीण मिश्रा, श्रीमती सरला भारद्वाज, श्रीमती रजनी गुप्ता, श्रीमती मनी गुप्ता, श्री सुनील चौधरी, श्री कृष्ण चंद दुबे ,श्री शिवाकांत लवानिया ,मेजर शंभू पांडे, श्री अमित कुमार गौड़, भूपेंद्र राघव, शिवेंद्र प्रताप,  राहुल चौधरी ,शक्तिमान, प्रवीण शर्मा,आदि उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया