Agra News : जानिए आजका अपना राशिफल और उपाय
मनोहर समाचार, आगरा। 02 दिसम्बर 2024 का राशिफल
मेष :- आज अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का लाभ होगा। साथी काम में गतिरोध पैदा करेंगे। लोको अपवाद की आशंका से बचे रहे। अनावश्यक खर्च क्षोभ पैदा करेगा।
आज का शुभ रंग: नारंगी।
आपके लिए शुभ व्यापार: साहसिक कार्य।
आज का उपाय: श्री हनुमान जी को चोला चढ़ाए।
वृष:- आज का दिन कुछ नयापन लिए आ रहा है। पुराने विवादों से छुटकारा मिल जाएगा। घर गृहस्थी का विचार पूरा हो जाएगा। अधिकारी की घनिष्ठता त्याग दें।
आज का शुभ रंग: नीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: नाटक कंपनी।
आज का उपाय: शुक्र यन्त्र की गुलाब के पुष्पों से पूजा करें।
मिथुन:- आज नएपन का एहसास होगा। मेहनत के चलते भाग्य का सितारा चमकेगा। धन प्राप्ति का रास्ता खुलेगा। घूमने फिरने की इच्छा बलबंती होगी।
आज का शुभ रंग: हरा।
आपके लिए शुभ व्यापार: बैंक की नौकरी।
आज का उपाय: गौ माता को हरा चारा खिलाएं।
कर्क:- आज गोचर का प्रभाव अनुकूल है। खरीद फरोख्त की इच्छा बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में बदलाव का सुयोग है। व्यर्थ घूमने फिरने ,वार्तालाप से बचे रहें।
आज का शुभ रंग: दूधिया सफेद।
आपके लिए शुभ व्यापार: कलात्मक वस्तुओं का कारोबार m
आज का उपाय: सायं काल उगते हुए चन्द्रमा को नमस्कार करें।
सिंह:- आज ग्रह चल प्रगति में सहायक है। घर गृहस्थी के झंझटों से राहत मिलेगी। यात्रा छोटी मगर लाभदायक रहेगी। असफलता के मध्य सफलता मिलेगी।
आज का शुभ रंग : माणिक्य रंग।
आपके लिए शुभ व्यापार: ढलाई का कार्य।
आज का उपाय: भगवान श्री विष्णु जी के सहस्रनाम का पाठ करें।
कन्या:- आज ग्रह चल मध्य फलदायक है। कुछ आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में खुशी प्राप्त होगी। पारिवारिक जनों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
आज का शुभ रंग: काला।
आपके लिए शुभ व्यापार: किराने की दुकान।
आज का उपाय: कुत्तों को कड़वे तेल से चुपड़ी रोटी खिलाएं।
तुला:- आज बनते बिगड़ते परवेश में नए आयाम मिलेंगे। दोस्त आपकी इच्छित मदद करेंगे। कारोबार में आशातीत लाभ होने से मन खुश होगा।
आज का शुभ रंग : हल्का हरा।
आपके लिए शुभ व्यापार: रेडीमेड कपड़ों की शॉप।
आज का उपाय: नीला फूल नाले में डालें।
वृश्चिक: आज जोड़-तोड़ के कामों में सफल होंगे। राज समाज में वर्चस्व कायम होगा। साझे के कारोबार में नया रास्ता खुलेगा। कोई तुम्हें गुमराह करने की चेष्टा करेगा।
आज का शुभ रंग: लाल।
आपके लिए शुभ व्यापार: मैकेनिक की दुकान।
आज का उपाय: बंदरों को चने खिलाएं।
धनु:- आज काम शुरू कीजिए,विकास को गति मिलेगी। मानोउत्साह में वृद्धि होगी। यात्रा छोटी, मगर मनोरंजक रहेगी। कार्य क्षेत्र में बदलाव का सुयोग बनेगा।
आज का शुभ रंग: पीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: सरकारी नौकरी।
आज का उपाय: पण्डित जी को धन, वस्त्र, सोना दान करें।
मकर: आज नित्यानंद का अनुभव होगा। नए मेहमान के आवागमन से खुशी होगी। पढ़ाई लिखाई साहित्य संगीत में मन लगेगा। स्वास्थ्य हानि से बचें।
आज का शुभ रंग: आसमानी नीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: जूते पर पॉलिश का कार्य।
आज का उपाय: सात प्रकार का अनाज पक्षियों को चुगाए।
कुंभ:- आज मंगलोत्सव मिलन सुख होगा। घर गृहस्थी में सरस वातावरण बनेगा। कार्य क्षेत्र में उत्तरदायित्व की वृद्धि होगी। विवाद को ले देकर सुलझाने का प्रयास करें।
आज का शुभ रंग: पारदर्शी सफेद।
आपके लिए शुभ व्यापार: जांच एजेंसी।
आज का उपाय: अपने ईस्ट की आराधना करें।
मीन:- आज कार्य आरंभ कीजिए, भाग्य विकास का योग बना है। मेहनत करने से भाग्य का सितारा बुलंद होगा। मित्र सहयोग से नया काम।
आज का शुभ रंग: हल्का हरा।
आपके लिए शुभ व्यापार: वकालत।
आज का उपाय: अपने गुरु को धन वस्त्र आदि दें।
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
डॉ. अरविन्द मिश्र
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान , शॉप न. 21, ब्लॉक न. 25, ग्राउंड फ्लोर ( निकट आहार रेस्टोरेंट)
संजय प्लेस, आगरा
परामर्श समय प्रातः 10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक
मो.- 9412343560
जय सियाराम
जवाब देंहटाएं