Adtro News : जानिए आजका अपना राशिफल और उससे जुड़े सभी उपाय

मनोहर समाचार, आगरा। सुविख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविन्द मिश्र जी से जानिए आजका अपना राशिफल और उससे जुड़े सभी उपाय की सटीक जानकारी।

23 जनवरी 2025 का राशिफल 

मेष :- आज कार्य क्षेत्र में कोई सुखद घटना सकती है। धन, मान एवं  प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में आई दूरियां समाप्त होंगी। विद्यार्थी वर्ग की विद्या अध्ययन में अभिरुचि बढ़ेगी।

आज का शुभ रंग: सफेद।

आपके लिए शुभ व्यापार: अग्निविषयक कार्य।

आज का उपाय: मंगल यन्त्र की रोली से पूजा करें।

वृष:- आज कोई महत्वपूर्ण कार्य सफल हो सकता है। राजनीति में वर्चस्व बढ़ेगा। सुख उपभोग की वस्तुओं में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन में कोई सुखद घटना घट सकती है।

आज का शुभ रंग: हल्का गुलाबी।

आपके लिए शुभ व्यापार: अस्पताल।

आज का उपाय: गरीबों को जूता दान करें।

मिथुन:- आज बौद्ध कार्य में संलग्न लोगों को विशेष सफलता प्राप्त हो सकती है। रोजी रोजगार की तलाश पूरी होगी। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है।

आज का शुभ रंग: बैंगनी।

आपके लिए शुभ व्यापार: शिक्षण संस्थान।

आज का उपाय: साबुत बादाम यथा शक्ति मंदिर में दान करें।

कर्क:- आज माता से अकारण मतभेद हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। भूमि, भवन, वाहन आदि के क्रय विक्रय से जुड़े लोगों को कठिन परिश्रम करना पड़ेगा।

आज का शुभ रंग: दूधिया सफेद।

आपके लिए शुभ व्यापार: दांतों का क्लीनिक।

आज का उपाय: माता को वस्त्र, धन दें और उनका सम्मान करें।

सिंह:- आज व्यापार में अच्छी आमदनी होगी। किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा। पैतृक धन संपत्ति मिलने की बाधा कोर्ट कचहरी के माध्यम से दूर होगी।

आज का शुभ रंग : गेरुआ लाल।

आपके लिए शुभ व्यापार: राजनीतिक पार्टियों के कार्यालय।

आज का उपाय: सूर्य गायत्री मंत्र का 108 बार जप करें।

कन्या:- आज आमदनी कम खर्च अधिक होगा। संतान की फिजूल खर्ची चिंता का सबक बन सकती है। कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारी से अकारण कहा सुनी हो सकती है। 

आज का शुभ रंग: तोतई हरा।

आपके लिए शुभ व्यापार: बैंकिंग से जुड़े कार्य।

आज का उपाय: पक्षियों को सात प्रकार का अनाज खिलाएं।

तुला:- आज राजनीतिक क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में अभिरुचि कम होगी। नौकरी में पदोन्नति का शुभ समाचार मिल सकता है। गृहस्थ सुख उत्तम रहेगा।

आज का शुभ रंग: सिल्वर।

आपके लिए शुभ व्यापार: सिनेमा हाल।

आज का उपाय: एक छ: मुखी रुद्राक्ष गले में धारण करें।

वृश्चिक: आज पेट संबंधी कुछ समस्या हो सकती है। बाहर का भोजन खाने पीने से बचें। कार्य क्षेत्र में नए लोगों पर आंख बंद कर अधिक भरोसा न करें। भूमि के क्रय विक्रय से लाभ होगा।

आज का शुभ रंग: हल्का पीला।

आपके लिए शुभ व्यापार: रसायन कारोबार।

आज का उपाय: बंदरों को केले खिलाएं।

धनु:- आज आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। सत्ता शासन का लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग: हल्का पीला।

आपके शुभ व्यापार: जर्नल स्टोर।

आज का उपाय: गाय के गोबर के बने कंडे पर रख कर कपूर जलाएं।

मकर: आज नौकरी में पदोन्नति के साथ मनपसंद स्थान पर तैनाती मिल सकती है। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन संबंधी कार्यों में व्यस्त रहेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। धन एवं मान में वृद्धि होगी।

आज का शुभ रंग: गौ मूत्र जैसा।

आपके लिए शुभ व्यापार: समुद्री उत्पादों का कारोबार।

आज का उपाय: सामाजिक कार्यों हेतु कुछ धन दें।

कुंभ:- आज आध्यात्मिक कार्य में अभिरुचि बढ़ेगी। किसी प्रियजन का दूर देश से घर आगमन होगा। माता-पिता से शुभ समाचार मिलेगा। रोजगार प्राप्त होगा।

आज का शुभ रंग: हल्का नीला।

आपके लिए शुभ व्यापार: इमारती सामान की दुकान।

आज का उपाय: भुने हुए चने और गुड़ गरीबों को बांटे।

मीन:- आज स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तुरंत उपचार कराएं। यात्रा में कीमती वस्तु गुम अथवा चोरी हो सकती है।

आज का शुभ रंग: हरा।

आपके लिए शुभ व्यापार: इंटीरियर डेकोरेशन से जुड़े कार्य।

उपाय: गायत्री मंत्र से यज्ञ करें।

डॉ० अरविन्द मिश्र 

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद 

भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान, शॉप न०21, ब्लॉक न० 25, ग्राउंड फ्लोर (निकट आहार रेस्टोरेंट)

संजय प्लेस, आगरा 

परामर्श समय प्रातः10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक। 

मो० 9412343560

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया