Agra News : नेशनल चैम्बर ने स्व. श्री धर्मपाल विद्यार्थी व्याख्यान माला के संबंध में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस
-प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगामी स्व. श्री धर्मपाल विद्यार्थी व्याख्यान माला की दी विस्तृत जानकारी
-ब्रोशर का किया विमोचन
मनोहर समाचार, आगरा। चैम्बर भवन में स्व. श्री धर्मपाल विद्यार्थी व्याख्यान माला कार्यक्रम के संबंध में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की गई एवं एक ब्रोशर का विमोचन भी किया गया।
चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि "स्व. श्री धर्मपाल विद्यार्थी व्याख्यान माला कार्यक्रम 23 मार्च, को होटल क्लार्क शिराज, आगरा में संपन्न होगी। इस गरिमामयी अवसर की शोभा माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की उपस्थिति से बढ़ेगी।"
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चैम्बर के अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि "यह व्याख्यानमाला समाज में आगरा की 10 विभूतियों को सम्मान देने के लिए आयोजित की जा रही है। यह 5वाॅ समारोह है।"
पहले चार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ. कर्ण सिंह, माननीय राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्री राम नायक और माननीय राज्यपाल उत्तराखंड बेबी रानी मौर्या रहीं। चेयरमैन मनीष अग्रवाल ने सम्मान दिये जाने वाले 10 विभिन्न क्षेत्रों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
प्रेस वार्ता में अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, चेयरमैन मनीष अग्रवाल, संयोजक शलभ शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष नितेष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार सिंघल, योगेष जिन्दल, संजय गोयल, गिरीश चन्द गोयल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने हेतु सभी से सहयोग की अपील की गई।

बहुत सुन्दर
जवाब देंहटाएं