Agra News : जयपुर राजघराने के गुलाल के गोटों संग खाटू नरेश ने खेली भक्तों संग होली

-होरी खेलूंगी श्याम संग जाय, सखी री बड़े भाग से फागुन आयो री….

-रंगों से सराबोर हो हुआ श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव का समापन 

-श्रीखाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित की गयी जयपुर राजघराने की तर्ज पर होली 

-देर रात तक श्याम प्रेमी पहुंचते रहे मंदिर, अपने आराध्य का दर्शन कर निहाल हुए भक्त 

मनोहर समाचार, आगरा। बरसे केसरिया रंग आज खाटू नरेश के दरबार में, छायो फगवा रंग आज खाटू नरेश के दरबार में…होली खेलन को आए हैं नवल रसिया, होली खेलन को…जैसे होली के रसिया की धुन छिड़ी थी और श्याम बाबा संग त्योहार की उमंग मन में उठी थी। त्योहार की भक्तिमय रंगत का रंग बिखरा जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में। दस दिन से चल रहे श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव का होली की तरंग के साथ ही शुक्रवार को समापन भी हुआ। दस दिन तक नित्य श्रंगार, पोशाक और होली की सेवा करने वालों का मंदिर ट्रस्ट की ओर से अभिवादन किया गया। इसमें प्रमुख रूप से श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव के अंतर्गत निकली शाेभायात्रा के संयोजक अजय गर्ग अवागढ़ को सम्मानित किया। 

श्याम बाबा का अलौकिक श्रंगार करने के लिए कृष्णा पंडित जी का सम्मानित किया गया। मंदिर व्यवस्थाओं में सहयोग करने के लिए मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष दिनेश चंद्र गुप्ता ने सभी ट्रस्टियों का धन्यवाद दिया। सम्मान एवं अभिवादन के बाद खेली गयी जयपुर से विशेष रूप से मंगाए गए गुलाल के गोटों से होली। जयपुर राज घराने में 400 वर्षाें से परंपरा रही है गुलाल के गोटों से होली खेलने की। इस परंपरा की एक छवि आगरा के खाटू श्याम जी मंदिर में भी होली पर देखने को मिली। पूर्ण रूप से प्राकृतिक गुलाल की बौछार जब गोटों द्वारा हुयी तो हर कोइ आनंद के रंग से डूब गया। गुलाल के गोटों की होली की सेवा श्रीखाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट की ओर से रही। श्रंगार सेवा संजू बंसल और पोशाक सेवा राजेश जैसवाल की ओर से रही। 

होली पर श्याम बाबा के भक्तों का रेला भी उमड़ता रहा। देर रात तक भक्तों ने अपने आराध्य के दर्शन लाभ किये और त्योहार पर सभी की कुशलता की प्रार्थना की। प्रबल, 

अनूप गोयल, सोनू गर्ग, राजा पुरोहित और मोनू सिंघल ने अपने मधुर कंठ से होली के धमार को स्वर दिए।

इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट सदस्य दिनेश चंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विकास गोयल, विपिन बंसल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। 



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया