Agra News : नेशनल चैम्बर ने भाजपा महानगर अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष के साथ किया आगरा के विकास पर विचार गोष्ठी का आयोजन

-आगरा के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चाएं चैम्बर ने रखे सुझाव

-चैम्बर ने किया भाजपा महानगर अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन

-जिलाध्यक्ष ने पूर्ण सहयोग का दिया आष्वासन

-महानगर अध्यक्ष ने कहा कि वह चैम्बर प्रतिनिधि मंडल की शीघ्र करायेंगे मुख्यमंत्री से मुलाकात

मनोहर समाचार, आगरा। चैम्बर भवन में भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री राजकुमार गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष श्री प्रशांत पोनिया का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर चैम्बर के अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने आगरा के समग्र विकास को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और आगरा के विकास हेतु उनके समक्ष कुछ अहम सुझाव प्रस्तुत किए।

आगरा के विकास के लिए चैम्बर के सुझाव

1. आगरा को आईटी हब के रूप में विकसित किया जाए जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुल सकें।  

2. यमुना नदी पर बैराज बनाया जाए, जिससे जल संचयन बेहतर हो और पर्यटन को बढ़ावा मिले।  

3. ताजमहल को देर रात तक खोला जाए ताकि पर्यटकों को ज्यादा समय मिल सके और पर्यटन उद्योग को मजबूती मिले।

  4. महत्वपूर्ण स्थानों पर लेजर शो, लाइट एंड साउंड शो आयोजित किए जाएं जिससे शहर का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व और अधिक उजागर हो।  

जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया ने अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि "उनके पास आगरा के विकास को लेकर कई योजनाएं हैं, जिन्हें जल्द लागू करने का प्रयास किया जाएगा।" उन्होंने चैम्बर को सुझाव दिया कि "आगरा के विकास हेतु दिये गये सुझावों को चैम्बर द्वारा एक मुद्दे को पूर्ण करना आगरा के दो जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी बना दी जाये तो इसके परिणाम सकारात्मक होंगे।"

महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने चैम्बर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "वे आगरा के विकास में चैम्बर के सुझावों को पूरा समर्थन प्रदान करेंगे एवं चैम्बर के प्रतिनिधि मंडल की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एक भेंट शीघ्र करायेंगे।"

कार्यक्रम के अंत में चैम्बर के उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और आगरा के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष संजय कुमार गोयल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष योगेन्द्र सिंघल, नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष संजय कुमार गोयल, सदस्यों में योगेश जिन्दल, जितेन्द्र गर्ग, सतीश अग्रवाल, संजय गुप्ता, गोविन्द प्रसाद अग्रवाल, रंजीत कुमार सामा, अनिल वार्ष्णेय, मुकेश गुप्ता, नितिन अग्रवाल, गिरीश चन्द गोयल एवं विभिन्न एसोसिएशन से पधारे प्रतिनिधि मुख्य रुप से उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया