Agra News : अटेंशन क्राइम वेबसीरीज का पोस्टर एवं ट्रेलर हुआ लांच

-'अटेंशन क्राइम' वेबसीरीज के पोस्टर एवं ट्रेलर की हुई लांचिंग

मनोहर समाचार, आगरा। एस महादेवन फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले आठ एपिसोड की वेबसीरीज बनाई है, जो अप्रैल में ओटीटी पर रिलीज़ होगी। फिल्म की प्रोड्यूसर और डायरेक्टर रजनी शर्मा हैं।

ग्लैमर लाइव फिल्म्स के ऑफ़िस में फ़िल्म के एक्टर सुनील बिरथरे निदेशक और कुछ क्रू मेम्बर मौजूद रहे। फ़िल्म लेखक निर्देशक सूरज तिवारी ने बताया कि "फ़िल्म की कहानी कलाकार और सेलिब्रिटी को फ़साकर किडनैप करना, फिरौती मांगने पर आधारित है, इसके माध्यम से फ़िल्म संदेश देना चाहती है कि काम करने से पहले सारी जानकारी जुटा लें और बिना जाने शो या शूट करने न जायें।

पोस्टर और ट्रेलर का का लांच किया गया, जिसमें फ़िल्म एवं गीत लेखक संजय दुबे, ब्रज रिकॉर्ड म्यूजिक लेबल के शिव कुमार सिंह, डीओपी कमल लोखंडवाला, अंशी गोयल, विशु सिंघानिया आदि उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया