Agra News : इस्कॉन मंदिर में उड़े होली के रंग, भगवान जगन्नाथ की भक्ति के संग

-भक्तों द्वारा तैयार किए हर्बल रंगों से खेली गई होली, खूब उड़ा अबीर गुलाल, ठंडाई और गुंजिया का लगा भोग

मनोहर समाचार, आगरा। इस्कॉन मंदिर में आज होली के खूब रंग उड़े। भक्तों द्वारा चुकन्दर, पालक, हल्दी औदि से तैयार हर्बल रंगों के साथ होली का उत्साह और उमंग हर तरफ बिखरा था। सर्वप्रथम इसकॉन मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने पिचकारी में रंग भरकर बहन सुभद्रा व भाई बलराम संग विराजमान भगवान जगन्नाथ को भक्ति के रंगों से रंगा। इसके उपरान्त श्रद्धालुओं ने एक दूसरे पर रंग डालकर होली की शुभकामनाएं दीं। 

अलौकिक फूलों से श्रंगारित झूले में झोंटे लेते राधा-कृष्ण झूले के दर्शन को हर भक्त उत्साहित नजर आया। हरिनाम संकीर्तन पर झूमते नाचते भक्तों ने होली के उत्सव का खूब आनन्द लिया। सर्वप्रथम सबी भक्तों ने भगवान के चरणों में रंगों को अर्पण कर एक दूसरे के रंग लगाया। फाग पूर्णिमा के दिन भगवान को ठंडाई, मठरी व गुंजिया जैसे व्यंजनों का भोग लगाया गया। 

इस वसर पर मुख्य रूप से शैलेन्द्र अग्रवाल, कामता प्रसाद अग्रवाल, अदिति गौरंगी, शैलेश बंसल,सुनील मनचंदा, संजीव मित्तल, सुशील अग्रवाल,विकास बंसल, राहुल बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल, राजेश उपाध्यक्ष,संजय कुकरेजा, विपिन अग्रवाल, शाश्वत नंदलाल आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया