Agra News : पूर्व क्रिकेट कप्तान अनिल कुंबले पहुंचे बाबा मनकामेश्वर की शरण में
-अनिल कुंबले ने परिवार सहित बाबा मनकामेश्वर नाथ का किया जलाभिषेक
-मंदिर महंत योगेश पुरी ने पूर्व क्रिकेट कप्तान का कराया अभिषेक पूजन
-मंदिर में जलाभिषेक कर पूर्व क्रिकेट कप्तान ने भारतीय टीम के विश्व विजेता होने की कामना की
मनोहर समाचार, आगरा। उत्तर भारत के जाने-माने प्राचीन श्री मन कामेश्वर मंदिर में भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेट कप्तान अनिल चेतना कुंबले ने परिवार सहित बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। रावतपाड़ा स्थित प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर पहुंचे पूर्व क्रिकेट कप्तान अनिल कुंबले का मंदिर के महंत योगेश पुरी ने अभिनंदन कर जलाभिषेक कराया। मंदिर के महंत ने मंत्रोचार के साथ वैदिक रीति रिवाज से बाबा भोलेनाथ का अभिषेक कर भारतीय टीम के विश्व विजेता होने की कामना की।
इस अवसर पर अनिल चेतना कुंबले ने कहा "मुझे आगरा जाकर अवगत हुआ है आगरा में प्राचीनतम श्री मनकामेश्वर महादेव प्राचीन काल से विराजमान हैं, जिनके दर्शन मात्र से भक्तों का कल्याण होता है। इस शुभ घड़ी पर मैं भारतीय टीम के विश्व विजेता होने की कामना करता हूं।" उन्होंने मंदिर के महंत से आशीर्वचन लेते हुए विश्व कल्याण की कामना की।
रावतपाड़ा स्थित प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर में बाबा का जलाभिषेक करते भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अनिल चेतना कुंबले साथ में मंदिर के महंत योगेश पुरी महाराज।



जय हो
जवाब देंहटाएं