Agra News : श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव के अंतर्गत श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में हुई फलों की होली

-रसभरी, अंगूर, संतरों से श्रृंगारित हुए खाटू नरेश, 500 किलो मौसमी फलों से भक्तों ने खेली होली 

−श्रीखाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट ने आयोजित किया है दस दिनी होली का आयोजन 

−शनिवार को होगी टाफी−चाकलेट की होली, मंदिर परिसर बना है श्रीजगन्नाथ धाम 

मनोहर समाचार, आगरा। संतरे, अंगूर, रसभरी, सेब आदि मौसमी फलों से श्रृंगारित खाटू नरेश की अलौकिक छवि के दर्शन कर भक्तों ने भक्तिमय भजनों की धुन पर आनंद लिया फलों की दिव्य होली का। 

जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव के अंतर्गत 500 किलो फलों की होली खेली गयी।

श्याम बाबा का भव्य फूल बंगला देख भक्त मंत्रमुग्ध हो उठे। हारे का सहाराा…बाबा श्याम हमारा के जयकारे मंदिर परिसर से कुछ यूं गूंजे कि ध्वनि दूर दूर तक सुनायी देती रही। दिनेश चंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल, पल्लवी सिंघल, अनीश अग्रवाल ने फलों का वितरण भक्तों के मध्य किया। साेनू गर्ग के मधुर कंठ से भक्तिमय भजनों की रसधार जब प्रवाहित हुई तो भक्त जहां थे वहीं झूमने लगे। फलों की होली की सेवा राजीव नरायच, श्रृंगार सेवा पुलकित सिंघल एवं पोशाक सेवा गौरव महाजन की ओर से रही। शयन आरती तक भक्तों का सैलाब मंदिर में उमड़ता रहा।  

शनिवार को मंदिर में टाफी−चाकलेट की होली खेली जाएगी। श्याम बाबा को टाफी और चॉकलेट के बंगले में विराजा जाएगा। साथ मंदिर परिसर को भी विशेष रूप देकर सजाया जाएगा। 



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया