Agra News : भारत विकास परिषद आगरा संस्कार ने विघ्नहर्ता की श्री चरणों में आयोजित किया होली मिलन समारोह

मनोहर समाचार, आगरा। भारत विकास परिषद आगरा संस्कार मुख्य शाखा ने श्री बरद वल्लभ गणपति मंदिर छलेसर पर होली मिलन समारोह भगवान गणेश जी का सहस्त्रनाम व महा आरती के साथ मनाया गया। जिसमें आगरा शहर के राजनेताओं व विभिन्न संगठनों के व्यापारियों के सहित संस्कार शाखा के सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आगरा की मेयर हेमलता दिवाकर, विधायक पुरुषोतम खंडेलवाल, विधायक धर्मपाल सिंह,  आगरा के अजय अग्रवाल बीएन, सूदीप गोयल तपन, गोपाल गुप्ता ओवरसीज, संतोष शर्मा दशरथ, शाखा के संरक्षक केशव दत्त गुप्ता ने होली के संदर्भ में अपने विचार रखे।

अध्यक्ष मनोज अग्रवाल पोली भाई ने सभी आगुंतको का  दुपट्टा उड़ाकर सम्मान किया। सचिव जतिन अग्रवाल ने सभी सदस्यों का चंदन लगाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से यतेंद्र गर्ग एनआरएल, चैंबर के अध्यक्ष अतुल गुप्ता, मीडिया प्रभारी ऋषि अग्रवाल, योगेश जिंदल, यूडी शर्मा, अनिल अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, अमोल अग्रवाल, डॉक्टर योगेश गोयल, संजीव अग्रवाल आदि बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम का बेहतर संचालन अभिषेक अग्रवाल ने किया।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया