Agra News : श्री अग्रवाल सेवा संगठन दयालबाग का होली मिलन 9 मार्च को

मनोहर समाचार, आगरा। श्री अग्रवाल सेवा संगठन दयालबाग का होली मिलन समारोह 9 मार्च रविवार को हरिओम सेवा सदन दयालबाग सायं 7 बजे से पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन हरिओम सेवा सदन में किया गया, जिसमें अध्यक्ष कुलवंत मित्तल, महामंत्री राजीव खेमका, संयोजक सीए राकेश अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल सहित विनोद गर्ग, संजय अग्रवाल, जयेश अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम संयोजक राकेश अग्रवाल के अनुसार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट आगरा अभिषेक अग्रवाल आईपीएस एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल होंगे। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में कामता प्रसाद अग्रवाल-अध्यक्ष अग्रवाल महासभा, वरिष्ठ समाजसेवी सुनील विकल, रविंद्र अग्रवाल- अध्यक्ष अग्रवाल संगठन कमला नगर एवं राकेश अग्रवाल-अध्यक्ष अग्रवाल युवा संगठन आगरा होंगे। 

सहसंयोजक वीरेंद्र अग्रवाल के अनुसार कार्यक्रम में वृंदावन की मंडली बरखा एंड पार्टी द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति में फूलों की होली, वृंदावन की लट्ठमार होली एवं चरकुला नृत्य आदि कार्यक्रम किए जाएंगे। वहीं विगत सत्र की कार्यकारिणी का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। 



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया