Agra News : श्री अग्रवाल सेवा संगठन ने दयालबाग में मनाया होलिकोत्सव

-फागुन के गीतों पर अग्रवंशियों ने खूब लगाए ठुमके, महका चन्दन और गुलाल

मनोहर समाचार, आगरा। दयालबाग स्थित हरिओम सेवा सदन में श्री अग्रवाल सेवा संगठन की ओर से होलिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, आईपीएस अभिषेक अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि कामता प्रसाद अग्रवाल, सुनील विकल, रविंद्र अग्रवाल और राकेश अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रवज्जन कर किया। 

दयालबाग संगठन के होली मिलन समारोह में कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व विंग कमांडर वीके गर्ग, स्वागत अध्यक्ष तपन ग्रुप के चेयरमैन सुरेश चंद्र गर्ग, संरक्षक सुरेश अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, गोपाल दास बंसल और डॉ. सतीश अग्रवाल ने कार्यकारणी सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

अध्यक्ष कुलवंत मित्तल व महामंत्री राजीव खेमका ने बताया कि "होली मिलन समारोह में वृन्दावन से आये कलाकारों ने राधा-कृष्ण के नृत्य, मयूर नृत्य व फूलो की होली के माध्यम से मथुरा वृन्दावन बना दिया। चन्दन, गुलाल और भक्ति गीतों से समारोह का वातावरण महक उठा। अग्रवंशियों ने ब्रज में होरी रे रसिया..., होलिया में उड़े रे गुलाल... आदि गीतों पर खूब ठुमके लगाए। सभी का स्वागत चन्दन, पटका और गुलाल लगा कर किया। धन्यवाद मोहनलाल अग्रवाल ने दिया।"

इस अवसर पर संयोजक सीए राकेश अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, जयेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, डॉ. हिमांशु अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, विनोद गर्ग, समीर अग्रवाल, सतीश गोयल आदि मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया