Agra News : फूलों की होली से महका श्रीजगन्नाथ मंदिर, गुंजिया और ठंडाई का लगा भोग

-श्रीजगन्नाथ मंदिर में पांच कुंतल फूलों से श्रीराधा कृष्ण का हुआ अभिषेक, श्रद्धालुओं द्वारा तैयार किए 25 किलो हर्बल रंगों से आज श्रीहरि राधा संग खेलेंगे होली 

मनोहर समाचार, आगरा। श्रद्धा के सुरों से गुंजायमान श्रीजगन्नाथ मंदिर में आज होली के भक्तिमय रंग भी बिखरे थे। गुलाब, गेंदा, जाफरी और चमेली जैसे पांच कुंतल फूलों से जब राधा-कृष्ण का अभिषेक हुआ तो हर तरफ शंखनाद के साथ जयकारे गूंजने लगे। गोपी ड्रेस और धोती कुर्ता जैसे पारम्परिक परिधानों में सजकर आए श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण संग फूलों की होली का आनन्द लिया। कीर्तन पर श्रहरि की भक्ति में झूमते गाते श्रद्धालु भक्ति के अलौकिक रंग में रंगे नजर आए। 

इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु द्वारा संध्या आरती के उपरान्त पांच कुंतल फूलों से राधा-कृष्ण के अभिषेक के साक्षी आज भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बाई बलराम भी बने। फाग उत्सव के मौके पर मंदिर परिसर में हर तरफ भक्ति के रंग बिखरी थी। इससे पूर्व दिल्ली से आए भजन गायक हरिनाम प्रभु ने ऐ री सखी मंगल गाओ री..., छीन लियो मेरा भोला सा मन, सखी री मेरो राधा रमण..., जैसे भजनों के राग छेड़े तो हर श्रद्धालु भगवान की भक्ति में झूमने नाचने लगा। होली के पावन पर्व के मौके पर आज भगवान को ठंडाई, मठरी, गुंजिया जैसे व्यंजनों का भोग लगाया गया।


इस अवसर पर मुख्य रूप से शैलेन्द्र अग्रवाल, कामता प्रसाद अग्रवाल, अदिति गौरंगी, शैलेश बंसल,सुनील मनचंदा, संजीव मित्तल, सुशील अग्रवाल,विकास बंसल, राहुल बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल, राजेश उपाध्यक्ष,संजय कुकरेजा, विपिन अग्रवाल, शाश्वत नंदलाल आदि उपस्थित रहे।


 हल्दी, पाकल, चुकन्दर से हर्बल रंगों से आज होगी होली

इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने बताया कि 13 मार्च को सुबह 10 बजे कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में रंगों की होली होगी। जिसमें भक्तों द्वारा हल्दी, पालक, चुकन्दर, पलाश के पुष्पों आदि से तैयार किए हर्बल रंगों से श्रद्धालु भगवान के साथ होली खेलेंगे। भक्तों द्वारा तैयार व्यजंनों से भोग लगाया जाएगा।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया