Agra News : होलिका दहन से पूर्व पूर्णिमा पर महिलाओं ने सुख समृद्धि के लिए की पूजा अर्चना
मनोहर समाचार, आगरा। सद्भावना 580 परिवार की पार्श्वनाथ पंचवटी कालोनी ताज नगरी फेस दो पर भव्य रंगबिरंगे आकर्षक सजी। होलिका की पूजा अर्चना के लिए सुबह स्नान कर व्रत का संकल्प लेते हुए मातृशक्ति ने परिवार के साथ पूजा अर्चना की। होलिका के चारों ओर कच्चे सूत को सात बार लपेटे हुए परिक्रमा करते रोली चावल से तिलक कर घर पर बने मिष्ठान का भोग लगाया। सभी ने भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की पूजा की।
इस पवित्र दिन पर भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की श्रद्धा भाव से आराधना की गई। पंचवटी परिवार की बहुरानी दीक्षा अग्रवाल की पहली होली पूजा अर्चना पर सभी ने गले मिलकर बधाइयां दी।
संरक्षक श्याम भोजवानी ने बताया "शाम को होलिका दहन के साथ रंगों के होली का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। सभी बड़े उत्साह के साथ पंचवटी प्रांगण में रंगों की होली महोत्सव अबीर गुलाल लगाकर ढोल, डीजे पर खूब धमाल मचाते हैं। इसके साथ लजीज व्यंजनों का आनंद लेते हैं।
पूजा अर्चना में मुख्य रूप से साधना अग्रवाल, दीक्षा अग्रवाल, भक्ति गोयल, बिंदिया धाकरे, मंजू शर्मा, शिवानी तिवारी, विराट शर्मा, संस्कृति अलंक्रित्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।


जय हो
जवाब देंहटाएं