Agra News : ढोल नगाड़े बैंड बाजे के साथ विवाह संपन्न, आठ जोड़ो ने अग्नि को साक्षी मान लिये सात फेरे

मनोहर समाचार, आगरा। भारत विकास परिषद आगरा संस्कार मुख्य शाखा द्वारा 23 सर्वजातीय आठ कन्याओं का सरल सामूहिक विवाह अष्टभुजा मंदिर केशव कुंज प्रताप नगर पर आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान, जितेंद्र चौहान, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल रहे। जिन्होंने विवाह के आयोजन को सराहरते हुए कहा "आगे भी ऐसे कार्यक्रम करने की प्रेरणा दी। 

बारात सुबह 11 बजे आरंभ होकर बेन्ड बाजे ढोल नगाड़े के साथ विवाह स्थल पर पहुंची जहां परिषद की महिलाओं द्वारा उनका आरता किया गया। उसके बाद वधुओं ने वर को माला पहनकर व वर ने कन्या को माला पहनकर परिणय वंधन में बधे। उसके बाद सभी वर बधु के पंडित हरि चन्द्र शास्त्री ने मंत्र उच्चारण से सभी के फेरे कराए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक केशव दत्त गुप्ता की देखरेख में समस्त कार्यक्रम हुए। शाखा अध्यक्ष मनोज अग्रवाल पोली भाई ने अतिथियों का पटका पहनकर स्वागत किया। सचिव जतिन अग्रवाल ने मंच संचालन किया। कोषाध्यक्ष अभिषेक गोयल ने व्यवस्थाओं को संभाला। 

कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र बंसल, संयोजक ऋषि अग्रवाल द्वारा समस्त कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार हुई। कार्यक्रम में प्रवीण गर्ग, महेश चन्द गोयल, केके चौहान, कैलाशचंद गुप्ता, प्रदीप मित्तल, यूडी शर्मा, डीजीसी क्राइम बसंत गुप्ता, पार्षद रेनू गुप्ता, जिला संयोजक अखिलेश भटनागर के अलावा सभी शाखाओ के अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष महिला संयोजिका आदि ने बड़ी संख्या में भाग लिया। खाटू श्याम जी अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, जेपी बंसल, पवन गुप्ता, उर्मिल बंसल, संगीता अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, राजीव एडवोकेट, नीतू बंसल, सीमा अग्रवाल और बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया।






टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया