Agra News : वैश्य समाज संगठन महिला विंग ने कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी से की चर्चा

मनोहर समाचार आगरा। जनपद आगरा महिला वैश्य समाज संगठन द्वारा उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी(व्यवसाय क्षेत्र कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश) का स्वागत होटल मुगल शेरेटन में बुके एवं शॉल उड़ाकर किया गया। 

नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने वैश्य समाज आगरा महिला विंग के सभी पदाधिकारियो से मिलकर वैश्य समाज के उत्थान हेतु उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की। जहां मंत्री द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान करने का वादा किया गया। आगरा में वर्तमान में वैश्य समाज महिला विंग द्वारा किए जाने वाले सेवा कार्यों को लेकर नंद गोपाल गुप्ता नंदी द्वारा सरहाना की गयी।

इस कार्यक्रम में आगरा महानगर के नवनिर्वाचित भाजपा अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। स्वागत कार्यक्रम में शुचि खंडेलवाल(आगरा मंडल अध्यक्ष), अंजू सिंघल (संरक्षक), अमृता पोरवाल(जिला अध्यक्ष), सपना गर्ग(महामंत्री), रश्मि गुप्ता(संगठन मंत्री), निधि, मुक्ता, मोना, विनय सिंहल, विशाल पोरवाल, अनुज गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, पंकज अग्रवाल आदि की उपस्थिति विशेष रूप से रही।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया