Agra News : सनातन हिंदू संघ की पदयात्रा श्री राधा कृष्ण मंदिर विजय नगर कॉलोनी से 9 मार्च को

मनोहर समाचार, आगरा। सनातन हिंदू संघ के सानिध्य में 9 मार्च प्रातः 8 बजे राधा कृष्ण मंदिर (विजय नगर कॉलोनी) से पदयात्रा निकाली जाएगी। जिसका उद्देश्य समाज में जागरूकता लाना है। ताकि, सभी हिंदू भाई जो जातियों में बंटे हुए हैं, एकजुट हो सकें। पदयात्रा का शुभारंभ मंत्री एवं (अध्यक्ष लघु उद्योग निगम) राकेश गर्ग द्वारा और समापन विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल करेंगे। 

पदयात्रा का शुभारंभ श्री राधा कृष्ण मंदिर विजय नगर कॉलोनी से, गांधी नगर मंदिर, नेहरू नगर मंदिर, सूर्य नगर मंदिर, खंदारी मंदिर होते हुए न्यू आगरा कम्युनिटी हॉल पर समापन किया जाएगा। 

पदयात्रा निकालने का मुख्य उद्देश्य सनातनी हिंदुओं को जाग्रत करना और उनमें जनजागरण करना है। इस मुहिम में युवाओं को अधिक प्रेरित किया जाएगा ताकि, आने वाली पीढ़ी सनातन के विषय में अनभिज्ञ न रहे और उनमें राष्ट्र प्रेम, सनातन हिंदुत्व के प्रति प्रेम, सद्भाव और अपने धर्म के प्रति दृढ़ता बनी रहे। 

आयोजन प्रमुख मनोज गुप्ता ने कहा कि "एकता में शक्ति है और शक्ति में ताकत है। स्वयं को संगठित करें और सनातन हिंदुत्व की, राष्ट्र की ताकत बनें। ऐसे मन और पूर्ण जोश के साथ 9 मार्च की पदयात्रा (समय प्रातः 8 बजे से) को सफल बनाएं। पदयात्रा के लिए संत समाज, अधिवक्ता समाज, व्यापारी वर्ग और डॉक्टर्स का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) का भी समर्थन प्राप्त हो रहा है। (IMA) के पूर्व चेयरमैन और वर्तमान सरंक्षक डॉ. वाईबी अग्रवाल ने पदयात्रा के लिए आगरा के सभी डॉक्टर्स को एकजुट होने का आह्वान किया है।"



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया