Agra News : शहर की 60 से अधिक महिला एन्टरप्रिन्योर के सम्मान में सजेगा मंच

मनोहर समाचार, आगरा। 6 मार्च को शहर की युवा 60 से अधिक एन्टरप्रिन्योर के सम्मान के लिए सुबह 8 बजे से मंच सजेगा। जिसमें फैशन, मीडिया, कपड़ा, जूता, प्रिंटिंग, इवेन्ट मैनेजमेंट सर्राफा आदि विभिन्न उद्योग में मुकाम प्राप्त करने वाली महिलाएं अपने अनुभव, संघर्ष और सफलता की कहानी को शब्दों में पिरोकर बयां करेंगी। बीएनआई हेरीटेज के तत्वावधान में महिला दिवस के उपलक्ष्य में एन्टरप्रिन्योर डे का आयोजन 6 मार्च को फतेहाबाद रोड स्थित होटल ग्रांड मैक्योर में किया जा रहा है। 

अध्यक्ष हिमांशु बंसल, उपाध्यक्ष गौरव पुण्डीर, सचिव हिमांशु सचदेव ने बताया कि उद्देश्य उद्योग के क्षेत्र नया कदम रखने वाली महिलाओं का उत्साहवर्धन करने के साथ अन्य महिलाओं को उद्योग के क्षेत्र में आने के लिए प्रेरित करना है। जिससे देश और समाज के विकास के साथ महिलाओं को सशक्तिकरण सम्भव हो सके। कोषाध्यक्ष तूलिका, एजूकेशन को-ऑर्डिनेटर कुशाग्र मित्तल, अनुज अग्रवाल ने बताया कि "मुख्य अतिथि महापौर हेमलता दिवाकर होंगी। जो कार्यक्रम में शामिल लगभग 60 से अधिक महिलाओं को सम्मानित करेंगी।"



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया