Astro News : जानिए आजका अपना राशिफल और उपाय
मनोहर समाचार, आगरा। विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविन्द मिश्र जी से जानिए आजका अपना राशिफल और उससे जुड़े सभी उपाय की सटीक जानकारी।
10 फरवरी 2025 का राशिफल
मेष :- आज बढ़ाते उत्तरदायित्व को संभाले। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। समय की नजाकत को ध्यान में रखें। घर में नए मेहमान के आने की खुशी होगी। विरोधी से सावधान रहें। कोर्ट कचहरी के मामले में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है।
आज का शुभ रंग: केसरिया।
आपके लिए शुभ व्यापार: ढलाई कारखाना।
उपाय: काले कुत्ते को बूंदी का लड्डू खिलाएं।
वृष:- आज आपको कोई गुमराह करने की कोशिश करेगा। समय को ध्यान में रखें। आलस्य प्रमाद से बचें। सुख भोग की वस्तु खरीदी जाएंगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम का आमंत्रण प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
आज का शुभ रंग: गुलाबी।
आपके लिए शुभ व्यापार: कार शोरूम।
आज का उपाय: चन्दन का इत्र लगाए।
मिथुन:- आज ग्रह गोचर के अनुसार ग्रह चल विकास में सहायक है। व्यवसाय की रुकावटें दूर होगी। दोस्तों के साथ मटरगश्ती का समय मिलेगा। सुख सुविधा के साधन सुलभ होंगे। प्रेम संबंधों में निकटता आएगी।
आज का शुभ रंग: हरा।
आपके लिए शुभ व्यापार: किराना शॉप।
आज का उपाय: गणेश चालीसा का पाठ करें।
कर्क:- आज भूमि, वाहन, आदि का लेनदेन फायदे में रहेगा। पुराने रोग ऋण से छुटकारा मिलेगा। कहीं से सुखद समाचार आएगा। मान सम्मान बढ़ेगा। पैतृक धन संपत्ति मिलने की संभावना है।
आज का शुभ रंग: दूधिया।
आज का शुभ व्यापार: पानी का प्लांट।
आज का उपाय: भगवान शिव जी को जल अर्पित करें।
सिंह:- आज कानूनी विवाद की निवृत्ति हो जाएगी। लंबी लाभकारी योजना में पूंजी खर्च होगी। लाभ खर्च का संतुलन बना रहेगा। धार्मिक यात्रा में खुश रहेंगे। किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी।
आज का शुभ रंग : लाल।
आपके लिए शुभ व्यापार: फैक्टरी।
आज का उपाय: गेंहू और गुड़ का दान करें।
कन्या:- आज कारपूर्ति का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा। रोजमर्रा के कामों में तरक्की होगी। मंगल उत्सव की सूचना मन खुश करेगी। यात्रा छोटी, मगर लाभप्रद रहेगी। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से मनोबल में वृद्धि होगी।
आज का शुभ रंग: हल्का नीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: जांच एजेंसी।
आज का उपाय: भीगी साबूत मूंग बच्चों को बांटे।
तुला:- आज कारोबार में अपेक्षित सुधार होगा। नए समझौते फायदा देंगे। रुका हुआ धन देर से मिलेगा। लेनदेन फायदे में रहेगा। साथी गुमराह कर सकता है। रोजगार की प्राप्ति होगी।
आज का शुभ रंग: सिल्वर।
आपके लिए शुभ व्यापार: इत्र का कारोबार।
आज का उपाय: स्त्रियों का सम्मान करें।
वृश्चिक: आज कुछ काम बनेगा तो कुछ बिगड़ेगा भी। चला चल संपत्ति में इजाफा होगा। मेहनत के चलते भौतिक विकास को बल मिलेगा। मर्यादा रहित व्यवहार से बचें। नौकरी में पदोन्नति होगी।
आज का शुभ रंग: गहरा लाल।
आपके लिए शुभ व्यापार: आटा चक्की।
आज का उपाय: बंदरों को चने खिलाएं।
धनु:- आज कुछ काम बनेगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यापार में आई समस्या का नया सूत्र निकलेगा। शादी पार्टी में जाने का निमंत्रण मिलेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में व्यस्त रहेगा। पुराने परिचित से मिलन होगा। राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को उच्च पदस्थ व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा।
आज शुभ रंग: हल्का पीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: सरकार से जुड़े कार्य।
आज का उपाय: गजेन्द्र मोक्ष का पाठ करें।
मकर: आज कार्य क्षेत्र में कोई नया काम बनेगा। पदोन्नति का समाचार मन खुश करेगा। पुराना विवाद ले देकर सुलझ जाएगा। कार्य क्षेत्र में क्रोध एवं कटुवादिता से बचें। संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकता है।
आज का शुभ रंग: आसमानी नीला।
आज के लिए शुभ व्यापार: लोहे से जुड़े कार्य।
आज का उपाय: नौकरों को खुश रखें।
कुंभ:- आज अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का लाभ मिलेगा। भाग्य का सितारा चमकेगा। घर गृहस्थी का विचार पूरा हो जाएगा। बढ़ते उत्तरदायित्व को संभाले। राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों की रणनीतिक कौशल की सराहना होगी।
आज का शुभ रंग: बैंगनी।
आपके लिए शुभ व्यापार: चर्म उद्योग।
आज का उपाय: काल भैरव की पूजा करें।
मीन:- आज अधिक समय हंसी खुशी में बीतेगा। उधार में गया धन देर से मिलेगा। पुराना विवाद ले देकर सुलझ जाएगा। गृहस्थ जीवन में प्रेम एवं आकर्षण बढ़ेगा। धन एवं मान में वृद्धि होगी।
आज का शुभ रंग: धानी।
आपके लिए शुभ व्यापार: फलों का कारोबार।
आज का उपाय: राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
डॉ० अरविन्द मिश्र
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान,शॉप न० 21,ब्लॉक न०25,ग्राउंड फ्लोर (निकट आहार रेस्टोरेंट)
संजय प्लेस,आगरा
परामर्श समय प्रातः10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक।
मो० 9412343560, 7669288638

जय हो
जवाब देंहटाएं