Astro News : जानिए आजका अपना राशिफल और उपाय
मनोहर समाचार, आगरा। विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविन्द मिश्र जी से जानिए आजका अपना राशिफल और उससे जुड़े सभी उपाय की सटीक जानकारी।
05 फरवरी 2025 का राशिफल
मेष :- आज कार्य क्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में अच्छी आमंदनी होगी। खेल कूद प्रतियोगिता में कड़े संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में निकटता आएगी।
आज का शुभ रंग: लाल।
आपके लिए शुभ व्यापार: खाद्यान्न का कारोबार।
आज का उपाय: तंदूर की मीठी रोटी दान करें।
वृष:- आज कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में विलंब होने से मानसिक तनाव हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग योग हैं। यात्रा में सावधानी बरतें।
आज का शुभ रंग: काला।
आपके लिए शुभ व्यापार: फिल्म उद्योग।
आज का उपाय: साफ सुथरे कपड़े पहनें। इत्र लगाए।
मिथुन:- आज व्यापारिक योजना सफल होगी। नौकरी में अधीनस्थ लाभकारी सिद्ध होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा करनी पड़ सकती है।
आज का शुभ रंग: हरा।
आपके लिए शुभ व्यापार: किराना शॉप।
आज का उपाय: बकरी का दान करें, नाक छिदवाएं।
कर्क:- आज भूमि भवन वाहन आदि के क्रय विक्रय की योजना बन सकती है। नवीन उद्योग अथवा व्यापार शुरू करने की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन संबंधी कार्यों से मुक्ति मिलेगी।
आज का शुभ रंग: पीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: दूध का कारोबार।
आज का उपाय: चन्द्र से संबंधित वस्तु चांदी, दूध, या पानी का दान करें।
सिंह:- आज आध्यात्मिक कार्य में अवरुचि बढ़ेगी। बौद्ध कार्यों में संलग्न लोगों को अच्छे विचार मन में आएंगे। राजनीतिक क्षेत्र में वर्चस्व पड़ेगा। यात्रा में सुख एवं आनंद प्राप्त होगा।
आज का शुभ रंग : गेरुआ लाल।
आपके लिए शुभ व्यापार: तांबे का कारोबार।
आज का उपाय: आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।
कन्या:- आज कार्य क्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे। किसी जोखिम पूर्ण कार्य में सफलता मिलने से आपके मनोबल में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यक्रम में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त होगा।
आज का शुभ रंग: कत्थई।
आपके लिए शुभ व्यापार: साहूकारी।
आज का उपाय: हरे वस्त्र दान करें।
तुला:- आज दांपत्य जीवन में आया तनाव दूर होगा। प्रेम संबंधों में निकटता आएगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम का आमंत्रण प्राप्त होगा। रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
आज का शुभ रंग: आसमानी नीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: अभिनय।
आज का उपाय: बिस्तर की चादरें साफ सुथरी सिलवट रहित रखें।
वृश्चिक: आज किसी अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा ना करें। अन्यथा धोखा हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ पदोन्नति होगी। सामाजिक कार्य में आपकी भूमिका अग्रणी रहेगी।
आज का शुभ रंग: गुलाबी।
आपके लिए शुभ व्यापार: चीनी का कारोबार।
आज का उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चूरमे का भोग लगाएं।
धनु:- आज पैतृक धन संपत्ति विवाद किसी वरिष्ठ परिजन के हस्तक्षेप से सुलझ जाएगा। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रोजी रोजगार की तलाश पूरी होगी।
आज। का शुभ रंग: केसरिया।
आपके लिए शुभ व्यापार: कपड़ों की सिलाई का कार्य।
आज का उपाय: केसर का माथे पर तिलक लगाएं।
मकर: आज राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। आपका पद एवं कद बढ़ सकता है। व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे।
आज का शुभ रंग: हल्का काला।
आपके लिए शुभ व्यापार: मोची की दुकान।
आज का उपाय: मछलियों को आटा खिलाएं।
कुंभ:- आज कार्य क्षेत्र में अधीनस्थ विशेष सहयोगी सिद्ध होगा। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलेगी। पशुओं के क्रय विक्रय से धन लाभ होगा। जुआ, सट्टा खेलने से बचें।
आज का शुभ रंग: लाल।
आपके लिए शुभ व्यापार: वकालत।
आज का उपाय: बादाम, अंगीठी, चिमटा, तवा आदि दान करें।
मीन:- आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। चोट लग सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा दूर होने से आपके मनोबल में वृद्धि होगी।
आज का शुभ रंग: हरा।
आपके लिए शुभ व्यापार: समाज सेवा।
आज का उपाय: पीपल का वृक्ष लगाएं अथवा उसकी सेवा करें।
डॉ० अरविन्द मिश्र
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान,शॉप न० 21,ब्लॉक न०25,ग्राउंड फ्लोर (निकट आहार रेस्टोरेंट)
संजय प्लेस,आगरा
परामर्श समय प्रातः10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक।
मो० 9412343560 , 7669288638

जय हो
जवाब देंहटाएं