Astro News : जानिए कैसा रहेगा आज आपका भाग्यफल
मनोहर समाचार, आगरा। विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविन्द मिश्र जी से जानिए आजका अपना राशिफल और उससे जुड़े सभी उपाय की सटीक जानकारी।
11 फरवरी 2025 का राशिफल
मेष :- आज कार्य क्षेत्र में सहयोगियों से अकारण अनबन हो सकती है। व्यापार में लापरवाही भारी पड़ सकती है। यात्रा में सावधानी बरतें।
शुभ रंग: क्रीम।
उपाय: बृहस्पतिवार की कथा करें।
शुभ व्यापार: चार्टर्ड अकाउंटेट।
वृष:- आज धन ,संपत्ति, सुख सुविधा में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में उच्च पदस्थ व्यक्ति से मुलाकात होगी।
शुभ रंग: नीला।
उपाय: बादाम बहते पानी में बहाएं।
शुभ व्यापार: राजनीतिक पार्टियों के कार्यालय।
मिथुन:- आज कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिल सकती है। परीक्षा प्रतियोगिता में कोई बाधा आ सकती है। दांपत्य जीवन में कोई सुखद घटना घट सकती है ।
शुभ रंग: हरा ।
उपाय: बहते पानी शराब बहाएं।
शुभ व्यापार: चिकित्सा उपकरणों का व्यापार।
कर्क:- आज कैरियर संबंधी समस्या को लेकर तनाव में रह सकते हैं। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा । कोई कीमती वस्तु खरीद सकते हैं।
शुभ रंग: गहरा पीला।
उपाय: भगवान श्री सत्य नारायण की कथा करें अथवा कराएं।
शुभ व्यापार: ज्योतिषी।
सिंह:- आज व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
शुभ रंग : क्रीम।
उपाय: शिव लिंग पर जल चढ़ाए।
शुभ व्यापार: दांतों की क्लीनिक।
कन्या:- आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में सहभागिता कर सकते हैं। दूर देश में बसे किसी विपरीत लिंग साथी से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता हैं ।
शुभ रंग: हल्का पीला।
उपाय: दस नेत्रहीनों को भोजन कराएं।
शुभ व्यापार: जन संचार।
तुला:- आज कोई पुरानी महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है । रोजगार की तलाश में घर से दूर जाना पड़ सकता है। भूमि, भवन ,वाहन के क्रय विक्रय की योजना बनेगी।
शुभ रंग : पारदर्शी सफेद।
उपाय: परस्त्री गमन न करें।
शुभ व्यापार: आर्किटेक्ट।
वृश्चिक: आज खेल जगत से जुड़े लोगों को सफलता प्राप्त होगी । व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी । प्रेम प्रसंग में सुखद समय व्यतीत होगा।
शुभ रंग: केसरिया।
उपाय : घर की छत पर लकड़ी , ईंधन और चौखट व्यर्थ न रखें।
शुभ व्यापार: फोटोग्राफी।
धनु:- आज शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। उनको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। सहोदर बहन भाइयों के साथ संबंध सुधरेंगे।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी।
उपाय: रात्रि में दूध न पीएं।
शुभ व्यापार: लेखा परीक्षा।
मकर: आज स्वास्थ्य में कुछ गिरावट रहेगी। कार्य क्षेत्र में कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम विवाह की योजना सफल होगी।
शुभ रंग: काला।
उपाय: नेत्रों की औषधि मुफ्त बांटे।
शुभ व्यापार: फैशन की वस्तुओं का व्यापार।
कुंभ:- आज धन , संपत्ति , भोग विलास की वस्तुओं की प्राप्ति होगी। किसी वरिष्ठ परिजन से व्यापार में सहयोग प्राप्त होगा। पशुओं के क्रय से धन लाभ होगा।
शुभ रंग: मेहरून ।
उपाय: शराब व मांस का सेवन न करें।
शुभ व्यापार: इत्रशालाएं ।
मीन:- आज कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। अतिरिक्त तनाव न लें। अपने कार्य पर ध्यान दें। सुरक्षा में लगे लोगों को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगेगी ।
शुभ रंग: हल्का पीला।
उपाय: त्रिकोण मंगल यन्त्र की पूजा करें।
शुभ व्यापार: सैन्य सामान के सप्लायर।
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
डॉ० अरविन्द मिश्र
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान, संजय प्लेस आगरा
परामर्श समय दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मो० 9412343560

जय हो
जवाब देंहटाएं