Agra News : युग की थीम पर हुआ वार्षिकोत्सव 'अभिव्यक्ति' का आयोजन
मनोहर समाचार, आगरा। संतराम कृष्ण कन्या इंटर कॉलेज मनोहरपुर, बल्केश्वर में एग्जिबिशन कम वार्षिकोत्सव "अभिव्यक्ति" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एडवोकेट अनिल वर्मा कार्यक्रम अध्यक्ष, मुख्य अतिथि प्रमोद सारस्वत, विशिष्ट अतिथि अखिलेश अग्रवाल, विद्यालय संस्थापक मनमोहन चावला, निदेशक रविकांत चावला और प्रधानाचार्य सोनिया गुंबर द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। उसके बाद छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
विद्यालय निदेशक द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अन्य सम्मानित अतिथियों का माला, पटका पहना कर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत सम्मान किया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा आकर्षक एवं शानदार प्रस्तुतियां दी गई, जिनमें राम डांस, पापा मेरे पापा, लुक छुप ना जाओ जी, त्रेता युग राम स्तुति, काली नृत्य, कल्कि आदि प्रमुख रहे।
एग्जीबिशन में वर्किंग मॉडल एवं नॉन वर्किंग मॉडल छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए, जिनमें वाटर डिस्टिलेशन, ह्यूमन रिप्रोडक्शन आदि प्रमुख रहे। वहीं आर्ट एवं क्राफ्ट में लाइटिंग डॉल, की, फ्लावर पोट स्टैंड आदि प्रमुख रहे।
विद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा वार्षिक आख्या प्रस्तुत की गई तथा विद्यालय में वर्ष भर चलते रहने वाली गतिविधियों में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा मेंडल एवं प्रमाण पत्र दिए। विद्यालय संस्थापक द्वारा सभी को वार्षिकोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई और छात्र-छात्राओं को मन लगाकर अध्ययन करने की सीख देते हुए स्वस्थ आदतों को अपने अंदर विकसित करने की सलाह दी। विशिष्ट अतिथि ने सभी को वार्षिकोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्वल भविष्य की मंगल कामना की और कठिन परिश्रम करते हुए अपने सपनों को साकार करने की सीख दी।
मुख्य अतिथि ने सर्वप्रथम सभी को वार्षिकोत्सव की बधाई दी और छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि "विद्यार्थी जीवनकाल कठिन परिश्रम करने का काल है, इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को इसमें अपने जीवन-निर्माण करने के लिए सतत परिश्रम करना चाहिए और अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए।"
कार्यक्रम के अंत में समूह निदेशक प्रिया कपूर द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। संचालन अलका जैन एवं कविता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय संस्थापिका आशा चावला, अनु चावला अन्य सम्मानित अतिथियों में रविंद्र सिंह प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर कमला नगर, डॉ. मोहिनी तिवारी प्राचार्य संतराम कृष्ण कन्या महाविद्यालय, रचित कपूर, कौशल शर्मा, मयंक दुआ किड जी स्कूल, विश्वेंद्र, गौरव वार्ष्णेय, डॉ. योजना मिश्रा, राजीव वर्मा नगर शिक्षा मंत्री आगरा आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सभी कर्मचारी एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग सराहनीय रहा।







जय हो
जवाब देंहटाएं