AGRA : लायन्स क्लब 'आकाश' की प्याऊ का चैम्बर अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने किया उद्घाटन
-लायन्स क्लब आगरा आकाश द्वारा यमुना किनारे पर लगाई प्लाऊ
आगरा। न्यू मार्केट जीवनी मंडी में यमुना किनारे रोड पर लायन्स क्लब आगरा आकाश द्वारा एक शीतल जल की प्लाऊ का शुभारम्भ किया गया। जिसका उद्घाटन चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि "गर्मी की इस रितु में प्याऊ लगाना एक बड़ा पुन्य का कार्य है-जल ही जीवन है। हमारे शास्त्रों में भी लिखा है कि प्यासे को पानी पिलाना बड़े ही पुण्य का काम होता है। जलदान महादान है। उन्होंने जनता से अपील की कि बेजुबान जानवरों, पक्षियों आदि के लिए अपने घर में जल की व्यवस्था करें और पुण्य के भागीदार बनें।"
प्याऊ ऐसे स्थान पर लगी है, जहाँ होकर काफी संख्या में व्यक्ति आते जाते हैं। प्याऊ प्रातः 9 बजे रात्रि 8 बजे तक खुलेगी।
इस अवसर पर चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, लायन्स क्लब आगरा आकाश के अध्यक्ष मनोज कुमार नागा, लायन मनोज कुमार गुप्ता, अध्यक्ष लायन संजीव गुप्ता, लायन सुनील शर्मा, लायन रमेश चन्द अग्रवाल, लायन संजय गर्ग, लायन संजय गोयल, लायन मुकेश गोयल, लायन दीपक अग्रवाल, लायन राजकुमार खन्ना, लायन राजेश बंसल, लायन सतीश अग्रवाल की उपस्थिति उल्लेखनीय रहीं।


बहुत खूब
जवाब देंहटाएं