AGRA : मोबाइल की दुनिया से लोगों को बाहर निकाल रहीं एक्सपर्ट डॉ. रूपाली खन्ना

आगरा। मोबाइल आज हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गया है। हम मोबाइल के प्रति कुछ ज्यादा ही संजीदा हो गए हैं। हमें खुद नहीं पता हमें क्या करना है? बस डिजिटल की अंधी दौड़ में भागे जा रहे हैं। अपने भविष्य, रिश्तों और अपनों से दूर करता सेलफोन हमें सेल्फिश बना रहा है। मोबाइल की दुनिया से हम कैसे स्वयं को महफूज़ रखें, इस विषय में खास एक्सपर्ट डॉ. रूपाली खन्ना की बातों को जानना बेहद जरूरी है। आइये जानते हैं उनसे उनकी जुबानी। 


कला साधना आर्ट एवं केलिग्राफी स्टूडियो सदर बाज़ार आगरा की डायरेक्टर डॉ. रूपाली खन्ना  ने बताया कि "आजकल लोग मोबाइल की वजह से एक दूसरे से मिल भी नहीं पाते हैं, ऐसे में इस इवेंट के माध्यम से कई लोगों को नए दोस्त बनाने का अवसर मिला है। यहां ईको फ्रेंडली तरीके से लोगों ने पेंटिंग की और एक नया गुर सिखा। जो उनको खुद के हुनर को निखारने में सहायक बनेगा।" 

आर्टफुल बाइट नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में ऐसे लोगों ने हिस्सा लिया जो किसी भी तरह से पेंटिंग की कला नहीं जानते हैं। लोगों को डिजिटल की दुनिया से बाहर निकालकर उन्हें कला से जोड़ने का प्रयास किया गया जा रहा है। पूरी तरह से इको फ्रेंडली इवेंट में लोगों ने अपने दोस्तों और बच्चों के साथ हिस्सा लिया। यहां सबने केनवास पेंटिंग बनाई!

टीम की सदस्या मरियम  ने बताया कि " जिन लोगों को पेंटिंग नहीं आती है, उनके लिए यह एक बेहद शानदार कॉन्सेप्ट है। ऐसे लोगों ने भी यहां अपना हाथ आजमाया। जिसके नतीजे बेहद शानदार रहे।" 

इस दौरान एक प्रतिभागी ने  कहा कि "उन्होंने आगरा में पहली बार कोई ऐसा इवेंट देखा है। यहां पेंटिंग सीखने के साथ ही नए दोस्त भी बने हैं।" एक अन्य महिला ने कहा कि "आगरा में इस तरह के इवेंट से शहर के लोगों को बहुत कुछ नया सीखने को मिलता है।" 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया