AGRA : क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल में सेलिब्रेट किया 'मदर्स डे'
आगरा। क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल आगरा में मातृ दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य मातृत्व को सम्मानित करके छात्रों को भी उनके जीवन के पहले और सबसे महत्वपूर्ण रिश्ते को सम्मान देना सिखाना था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सुरभि बंसल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उसके बाद गीत और संगीत के साथ ईश वंदना की गई और फिर विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु टंडन ने स्वागत वचनों के साथ सभी का अभिवादन किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत छात्रों ने गीत और नृत्य का भावपूर्ण प्रदर्शन किया। अंत में कार्यक्रम के सबसे आकर्षक और मनोरंजक भाग ’रैंप वॉक’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आई मम्मियों ने रैंपवॉक में बढ़ चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
विद्यालय में बच्चों के दाँतों की मुफ़त जाँच के लिए डॉ. निधि बंसल द्वारा दंत चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। विद्यालय में आए बच्चों ने दातों की चाँच करवाई और चिकित्सकीय परामर्श लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के क्षेत्रीय प्रमुख सर्वजीत सिंह और प्रधानाचार्या ऋतु टंडन उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि सुरभि बंसल ने कहा कि तेजी से बढ़ते तकनीकी विकास के इस दौर में समाज में रिश्ते कमजोर पड़ते जा रहे हैं। इन रिश्तों की डोर को मजबूत करने और अपने बच्चों को इनका महत्व बताने में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।"
प्रधानाचार्या ऋतु टंडन ने अपने वक्तव्य में कहा कि "क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल जहाँ एक ओर बच्चों को आधुनिक शिक्षा देकर भविष्य को एक सही दिशा दे रहा है वहीं दूसरी ओर रिश्तों का सम्मान करने की भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने की शिक्षा देकर उनके व्यक्तित्व को परिपूर्ण करने के लिए भी वचनबद्ध है। महत्वपूर्ण प्राथमिक संबंधों से जुड़े दिवसों का विद्यालय में आयोजन हमारा इसी दिशा में किया गया प्रयास है।"




Happy Mother's day
जवाब देंहटाएं