AGRA : श्री राम आदर्श महाविद्यालय पनवारी में दस दिवसीय एनसीसी कैंप प्रारंभ

 -दस दिवसीय प्रशिक्षण कैम्प में 500 छात्र व छात्रा केडिट ले रहे भाग 

-कैंप में प्रशिक्षण से नेतृत्व क्षमता का विकास होता है-कर्नल रोहिल

आगरा। वन यूपी बटालियन एनसीसी आगरा द्वारा कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप का आयोजन पनवारी स्थित श्री राम आदर्श महाविद्यालय में किया जा रहा है। ओपनिंग एड्रेस में कैंप कमांडेंट कर्नल महेंद्र सिंह रोहिल, सेना मैडल ने छात्र और छात्रा कैडेट्स को संबोधित करते हुए कैंप के उद्देश्य को समझाया। 

कैंप कमांडेंट कर्नल महेंद्र सिंह रोहिल ने कहा "मिलकर अनुशासन में रहना और नेतृत्व क्षमता का विकास करना यह कैंप का सामान्य उद्देश्य है।" हाइजिन और सैनिटेशन की जानकारी तथा जल का उचित प्रयोग पर ध्यान देने पर विशेष बल दिया गया। कैंप में सैन्य जीवन की जानकारी से कैडिटों को अवगत कराया जाएगा। जिससे भविष्य में कैडेट भारतीय सेना में अपना कैरियर बनाने को प्रेरित हो सकें। यह कैंप का मुख्य उद्देश्य है। 

कैंप कमांडेंट कर्नल महेंद्र सिंह रोहिल ने बताया कि "दिनभर की कड़ी ट्रेनिंग के बाद शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जिसके द्वारा छात्र अभिरुचि का प्रदर्शन करेंगे एवं स्वयं को तरोताजा अनुभव करेंगे। साथ ही कैंप में थल सैनिक कैंप व रिपब्लिक डे कैम्प के लिए भी कैडेट्स का चयन किया जाएगा।" 

ये कॉलेज कर रहे प्रतिभाग 

कैम्प में डीईआई, आगरा कॉलेज, सेंट जॉन्स, सरस्वती विद्या मंदिर, एसएमडीडी, चाहर वाटी इंटर कॉलेज,रहलई, जीआईसी, रतन श्री राम आदर्श महाविद्यालय आदि के कैडेट भाग ले रहे हैं। 

ये निभा रहे जिम्मेदारी 

कैंप में कैप्टन मनीष कुमार, कैप्टन अमित अग्रवाल, लेफ्टिनेंट स्वामी प्यारी,चीफ ऑफिसर रामेंद्र शर्मा, फर्स्ट ऑफिसर ज्ञानेंद्र तिवारी, थर्ड अफसर हरनाम सिह के कुशल नेतृत्व में कैंप का संचालन हो रहा है। सैन्य विषयों का संचालन सूबेदार मेजर बलदेव कुमार,सूबेदार नरेंद्र सिंह सूबेदार होशियार सिंह, नायब सूबेदार ओम बहादुर ठकुरी, नायब सूबेदार रुख बहादुर थापा, बीएचएम अनिल कुमार द्वारा होगा और लेखा कार्य राजेश कुमार, नरेश कुमार और हरेंद्र कुमार करेंगे।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया