AGRA : कन्या लांगुर का पूजन कर भंडारे का किया आयोजन
-आदि शक्ति समिति द्वारा वन दुर्गा उत्सव पर छठवें विशाल भंडारे का किया गया आयोजन, मां दुर्गा के भजनों पर खूब जूमे श्रद्धालू
आगरा। आदि शक्ति समिति द्वारा नव दुर्गा उत्सव के मौके पर हरि पर्वत चौराहे पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। प्रातः मां दुर्गा की विधि विधान के साथ पूजन किया गया। कन्या लागुरों के रूप में आयोजन स्थल पर मौजूद बच्चों का पूजन कर भोजन कराया गया। उन्हें उपहार प्रदान किए।
दिन भर आयोजन स्थल पर मां दुर्गा के भजन गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के भजन भी गाए। संध्या काल में मां दुर्गा की आरती कर भंडारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्थापक राहुल अग्रवाल, अध्यक्ष अवि गोयल, कान्ता प्रसाद अग्रवाल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, अजय गोयल, कोषाध्यक्ष बंटी अग्रवाल, महामंत्री अभिषेक, संजय अग्रवाल, मीना अग्रवाल, सीमा गोयल, पवन भदौरिया, अनुराग, हनी, दामिनी अग्रवाल, पवन कुशवाह, विनय यादव, मोहित गोयल, वंदना मेढतवाल आदि उपस्थित रहे।



जय माता दी
जवाब देंहटाएं