AGRA : चैम्बर ने श्री राम चौक कमला नगर पर चलाया द्वितीय मतदाता जागरूकता अभियान

-मतदाता जागरूकता अभियान में  चिकित्सकों ने लिया बढ़-चढ़कर भाग।

-चिकित्सकों ने भी जनता से की अपील - पहले करें मतदान, बाद में करें जलपान।

-मतदान प्रोत्साहन हेतु चिकित्सकों ने अपनी परामर्श फीस में 2 दिन तक छूट देने की घोषणा।

आगरा । चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता अभियान का द्वितीय शिविर कमला नगर, स्थित श्रीराम चौक में लगाया गया।

चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि "चैम्बर द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान तेजी से चलाया जा रहा है, जिससे दुनियां के सबसे बड़े लोकतंत्र के चुनाव के महापर्व में आगरा से मतदाता बढ़-चढ़कर भाग लें। पहला  शिविर  पालीवाल पार्क में 28 अप्रैल को लगाया गया था। जिसमें मिठाई विक्रेताओं द्वारा 2 दिन तक मिठाई की कीमत में 10 प्रतिषत छूट देने की घोषणा की गई थी और चैम्बर द्वारा सर्वाधिक मतदान वाले प्रथम 10 वार्ड मेम्बर को सम्मानित करने की घोषणा की थी। आज द्वितीय चरण में कमला नगर में शिविर  में चिकित्सकों द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया, यह बहुत ही प्रसंन्नता की बात है।"

पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि "मतदान की ओर प्रेरित करने के लिए शिविर में उपस्थित चिकित्सकों में डॉक्टर संदीप अग्रवाल, डॉक्टर अंकित गोयल, डॉक्टर पवन गुप्ता  द्वारा आगामी मतदान में बहुत ही रुचि प्रकट की गयी और उन्होंने भी जनता से अपील की कि मतदाता पहले मतदान करें तथा बाद में जलपान करें।  यह घोषणा की गई कि मतदान करने वाले मतदाता को व उनके परिवार के सदस्यों को 8 व 9 मई तक परामर्श शुल्क में 10 प्रतिशत की छूट दी जायेगी।"

चैंबर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने चिकित्सकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि "लोकतंत्र के इस चुनाव के महापर्व में चिकित्सकों द्वारा जो मतदान में रुचि दिखाई है यह एक सराहनीय कदम है और इस जागरूकता अभियान का संदेश जन सामान्य में जागरूकता उत्पन्न करेगा।

मतदाता जागरूकता अभियान शिविर में चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, योगेंद्र सिंघल, मनीष अग्रवाल, अशोक कुमार गोयल, श्री किशन गोयल, डॉक्टर संदीप अग्रवाल, डॉक्टर अंकित गोयल, डॉक्टर पवन गुप्ता तथा चैम्बर के सदस्यों में  मयंक मित्तल सुनील गर्ग अनुज विकल संजय गुप्ता सचिन सारस्वत आशीष गर्ग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया