AGRA : धूमधाम से निकला त्रिशाला माता का डोला
-शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, जयपुर हाउस से बैंडबाजों संग माता त्रिशाला के डोले के साथ प्रारम्भ हुए 1008 श्री तीर्थकर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव व रथोत्सव के मंगलकार्य
आगरा। सतरंगी पुष्पों से सुसज्जित बग्गी में सवार माता त्रिशाला की स्वरूपा और बैंडबाजों संग भगवान महावीर के भजनों पर झूमते गाते सैकड़ों श्रद्धालू। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर माता त्रिशाला के डोले व श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। भगवान महावीर के जयकारे लगाए। जयपुर हाउस स्थित शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से 1008 श्री तीर्थकर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव व रथोत्सव का आयोजन के पूर्व आज त्रिशला माता को जुलूस के साथ सम्पूर्ण प्रतापनगर आलोक नगर जयपुर हाउस में बैंड बाजो के साथ महावीर स्वामी के भजनों की धुन पर झूमते गाते हुए निकाला गया। जिसका समापन पुनः मंदिर में वापस आकर हुआ।
माता त्रिशाला के डोला प्रारम्भ होने से पूर्व विधि विधान से पूजन किया गया। त्रिशला माता बनने का सौभाग्य उषा जैन को प्राप्त हुआ। जुलूस में के साथ में स्वस्तिक महिला मंडल की सरिता काला, सीमा बैनाड़ा,शची,नीरू,रश्मि, स्वेता,शची,कविता, अंजना,भावना, वंदना, दीपा, एकता, सिमरन एवं शांति नाथ महिला मंडल से, रुचि,राखी, अनु,ऋतु,शिल्पी, महक व मंडल की अनेक महिलाओ ने भाग लिया।
सुबोध पाटनी मुख्य संयोजक ने बताया कि "19 अप्रैल को महावीर स्वामी विधान प्रातः7 बजे से जयपुर हाउस स्थित शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में होगा। इसके उपरान्त मेहंदी संगीत व त्रिशला माता की गोद भराई होगी।"
इस दौरान अध्यक्ष राकेश जैन दीपक जैन मंत्री अर्थमंत्री अजय जैन, सुबोध पाटनी मुख्य संयोजक, नीरज जैन संयोजक, मनोज जैन संयोजक, शेल्लु, मोहित, प्रमोद रावका, पंकज, विमल, निर्मल, राहुल, मंजीत, दीपक, संजय काला, राजेन्द्र कुमार, नीरज जैन आदि मौजूद रहे।




Good
जवाब देंहटाएं