AGRA : अंतराष्ट्रीय पगड़ी दिवस पर महिलाओं ने भी दिखाया जोश

आगरा। अकाल पुरख की फौज एसजीपीसी अमृतसर का अभिन्न अंग है। आगरा इकाई द्वारा तिरंगा चौक अजीत नगर पर जहाँ एक ओर राष्ट्र हित को सर्वोपरि मानते हुए झंडारोहण किया और राष्ट्र गान गाया। वही दूसरी ओर सर्व समाज के व्यक्तियों को पगड़ियां बांध कर उन्हें यह अनुभव करवाने का प्रयास किया कि धर्म कोई भी हो उसके लिए पगड़ी का एक अलग महत्व है जो कि वक्त के अनुसार कहीं खो गया है।

पगड़ी टीम का मकसद उन लोगो को पगड़ी बांधकर यह अहसास करवाना है कि हमारे गुरुओं ने यह श्रृंगार समाज की वीरता दिखाने के लिए धारण करवाया था। यह असहाय और निर्बल व्यक्तियों की मदद करवाने और करने के लिए भी प्रेरित करता है। लेकिन आज पाश्चात्य संस्कृति के चलते हमारे समाज के नौजवान भी इसे धारण करने से शर्म महसूस करने लगे हैं।

आयोजन में बड़ी संख्या मे महिलाओं ने भी पगड़ी बनवाई और समाज में महिलाओं की बराबरी का परिचय दिया। आपको बतादें 13 अप्रैल 2004 से ही अंतरराष्ट्रीय पगड़ी दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी, जिसकी आगरा में अकाल पुरख की फौज टीम द्वारा शुरुआत की गई।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश इकाई के प्रभारी राना रणजीत सिंह, परमात्मा सिंह एडवोकेट, समन्वयक बंटी ग्रोवर, मलकीत सिंह, परविंदर सिंह, जसपाल सिंह, जसविंदर सिंह, अर्जुन दीप सिंह, मनप्रीत कौर, जयदीप सिंह, प्रतिपाल सिंह, प्रभनीत सिंह, निधि अरोरा उपस्थित रहे। 



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया