MATHURA : बीएसए ने स्टाफ के वेतन पर की बड़ी कार्यवाही

 मथुरा/देवेन्द्र शर्मा। बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त का विद्यालयों के निरीक्षण किए जाने का क्रम जारी है। बुधवार को बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय ककरेठिया, प्राथमिक विद्यालय हयातपुर, प्रथम व द्वितीय, उच्च प्राथमिक विद्यालय किशनपुर आदि विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण किए गए सभी विद्यालयों में सर्वत्र रंगाई-पुताई का अभाव पाया गया। प्राथमिक विद्यालय हयातपुर के स्टाफ को शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है के 20 फरवरी तक हर हाल में छात्रों की उपस्थिति 90 प्रतिशत होनी चाहिए अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। 

निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय किशनपुर प्रथम में सहायक अध्यापिका अंजू अनुपस्थित पाई गई। इतना ही नहीं उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर पाये गए। लेकिन पत्र व्यवहार रजिस्टर में अनुपस्थित रहने का कोई कारण नहीं लिखा था। उच्च प्राथमिक विद्यालय किशनपुर में 112 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, लेकिन निरीक्षण के समय 37 छात्र उपस्थित पाए गए। यहां शिक्षण का स्तर भी न्यून पाया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त द्वारा समस्त स्टाफ का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का आदेश किया गया है। समस्त प्रधानाध्यापकों को 3 दिन के अंदर अपना उचित स्पष्टीकरण कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा। संतोष जनक स्पष्टीकरण न पाए जाने की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।

फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र से नौकरी कर रहे 7 शिक्षक बर्खास्त 

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने वाले 7 शिक्षकों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त द्वारा बुधवार को बर्खास्त कर दिया गया। एक महीने पहले भी 9 शिक्षकों की बर्खास्तगी हुई थी। कार्यवाही से हड़कंप मच गया है। 2015 में शिक्षकों की भर्ती हुई थी। इसमें कई शिक्षक ऐसे थे जिनके स्नातक के अलावा अन्य शैक्षिक प्रमाण पत्र सत्यपन में फर्जी पाए गए थे। इसके बाद 2016 में तत्कालीन बीएसए रहे मनोज मिश्रा ने हाईवे थाने में 19 शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी थी। लेकिन फर्जी शिक्षकों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं होने दी थी। ये सभी शिक्षक विद्यालय में लगातार उपस्थिति भी हो रहे थे। 

अब लंबे इंतजार के बाद इनके खिलाफ 2023 में बीएसए सुनील दत्त ने थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज कराया। इनमें से 7 फर्जी शिक्षकों को बुधवार को बर्खास्त कर दिया गया। इससे पूर्व 16 जनवरी 2024 को 9 फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त किया गया था। इनमें से 8 फर्जी शिक्षक वही थे जिन पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। 

बीएसए सुनील दत्त ने बताया कि "19 फर्जी शिक्षकों पर विभाग द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था।"



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया