AGRA : केंद्रीय राज्य मंत्री ने रेल कोच रेस्टोरेन्ट का किया विधिवत उद्घाटन
आगरा। सांसद और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफ़ेसर एसपी सिंह बघेल ने आज आगरा कैंट एवं टैंक चौराहे के बीच रेल कोच रैस्टोरैंट का फ़ीता काट कर विधिवत उद्घाटन किया।इस दौरान मंत्री बघेल ने कहा कि "चौपाटी, आइ लव आगरा पॉइंट के बाद अब ये स्थान भी परिवारों के साथ साथ हर उम्र के लोगों के लिए खाने एवं भारतीय रेल को नज़दीक से समझने का मौक़ा देगा।
आगरा की पचचीकारी एवं जरदोजी के काम को भी लोग होते हुए देख सकेंगे।
उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर जीएस धर्मेंश डीआरएम अग्रवाल चेतन सचदेवा दिगम्बर सिंह धाकरे आदि उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें