AGRA : प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हुआ राज़मताज़ मेले का भव्य आयोजन
आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में विद्यालय प्रबंधन ने विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग, उल्लास एवं मनोरंजन के अनूठे संगम राज़मताज़ मेले का भव्य आयोजन किया। मेले का उद्देश्य जीवन की एकरसता को दूर करना, मौज-मस्ती व आनंददायक क्षणों को प्रदान करना एवं सकारात्मकता के साथ एक नई ऊर्जा का संचार करना है। जीवन में मौज-मस्ती, धमाल, आनंद और खुशी का सही मायने में अनुभव करना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि परिश्रम करना।
इस समारोह में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों फैंसी ड्रेस, कलरिंग, हेल्दी बेबी कान्टेस्ट, क्विज मास्टर, शो एंड टेल तथा डांस,का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के आयोजन का उद्देश्य छोटे-छोटे बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक मंच देना था, जिससे वे भविष्य में और अधिक आत्मविश्वासी बन सकें।
प्रतियोगिताओं में शहर भर के 1 से 11 वर्ष के अनेक नन्हे -मुन्नों ने अपने माता-पिता के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में करिश्मा बंसल, अर्पिता गर्ग, नेहा, रश्मि, दीक्षा अश्वनी, अंशिता, पायल गर्ग, मोहित गर्ग, रुचिता भटनागर, यामिनी गुप्ता शामिल रहे।
मेले का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक डॉ .सुशील गुप्ता, निदेशिका सुनीता गुप्ता, निदेशक शलब गुप्ता, ईशा गुप्ता, प्रधानाचार्य अरविंद श्रीवास्तव व प्रमुख समन्वयक संजय शर्मा तथा समस्त अतिथिगणों के द्वारा किया गया। विभिन्न प्रतियोगिता के दौरान तालियों की करतल ध्वनि नन्हे मुन्नों का उत्साहवर्धन कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही थी। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी अपना बेहतर देने में व्यस्त थे ।
इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लकी ड्रा रहा, जिसमें प्रथम पुरस्कार (साइकिल) विजेताआयूष तिवारी
द्वितीय पुरस्कार (मिक्सर ग्राइंडर व जूसर) विजेता एंजिल वर्मा
तृतीय पुरस्कार (स्मार्ट वॉच), विजेता आर्यन शर्मा
चतुर्थ पुरस्कार (डिनर सेट) विजेता जयंत चौधरी भाग्यशाली रहे।
सांत्वना पुरस्कार प्राप्तकर्ता रहे रितु मित्तल, अनिल, आद्या गोयल, प्रीति, सार्थक गोयल, सोनू गुप्ता, गौरव पाठक और दिव्यांश अरोरा। इन उपहारों के साथ-साथ अन्य आकर्षक उपहार भी वितरित किए गए, जिन्हें पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। इस समारोह की खास बात थी कि इस मेले में प्रवेश एवं पंजीकरण पूर्णतः निशुल्क रहा। इन आनंददायक एवं अविस्मरणीय पलों का सभी ने अपने परिवारजन एवं इष्ट-मित्र बंधुओं सहित लुत्फ उठाया।






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें