AGRA : भारत मां के सच्चे सपूत चंद्रशेखर आजाद जी के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि
-भारत मां के सच्चे सपूत चंद्रशेखर आजाद जी के बलिदान दिवस पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासंघ भारत ने उनको श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि देकर उनको याद किया।
आगरा। चन्द्र शेखर आजाद अमर रहे, आज़ाद तुम्हारा यह बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान के नारे लगाते हुए सभी कार्यकर्ता संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचे और वहां आजाद जी की प्रतिमा को गंगाजल से स्रान करके फूल मालाएं और श्रद्धासुमन अर्पित किए।
जहां राष्ट्रीय संयोजक प्रदेश अध्यक्ष सुमित कटियार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि "27 फरवरी 1931 को महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का
बलिदान कर दिया था। ज्ञात हो कि चन्द्रशेखर आजाद जी इलाहबाद के अंदर आनन्द भवन में ज
कुछ ही देर में अंग्रेजी हुकूमत ने आजाद जी को पार्क में घेर लिया। लगातार 2 घंटे चली मुठभेड़ के बाद आजाद जी की पिस्टल की गोलियां खत्म हो गई और सिर्फ एक गोली बची थी, जिसे आजाद जी ने अपनी गनपटी पर चलाकर देश के लिए बलिदान हो गये। हमारी भारत सरकार से मांग है कि अब चन्द्र शेखर आजाद, सरदार भगत सिंह और उनके साथियों के इतिहास की सच्चाई को ईमानदारी से सार्वजनिक किया जाएं, ताकि देश के युवाओं को उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें