AGRA : दो दिवसीय राष्ट्रीय होमियोपैथिक सेमिनार हैदराबाद में सम्पन्न
आगरा। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होमियोपैथिक फिजिशियंस की हैदराबाद में दो दिवसीय राष्ट्रीय होमियोपैथिक सेमिनार ने होमियोपैथी के क्षेत्र में इतिहास रच दिया। इस सेमिनार में 1500 सौ से अधिक होमियोपैथिक चिकित्सक, छात्र-छात्राएं सामिल हुए। इस सेमिनार में देश-विदेश के कई विख्यात होमियोपैथिक चिकित्सकों ने अपने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए, जिसका लाभ होमियोपैथिक चिकित्सकों, छात्र-छात्राओं के अलावा समाज के अन्य वर्गों को भी मिलेगा।
इस सेमिनार को सफल बनाने में आयोजन समिति सचिव डॉ. महेश पगडाला, अंतराष्ट्रीय कॉर्डिनेटर डॉ. एमए राव तेलंगाना स्टेट यूनिट, ग्रेटर हैदराबाद आईआईएचपी यूनिट का विशेष योगदान रहा।
साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तनवीर हुसैन, सचिव डॉ. सुधांशु आर्य, साइंटिफिक कमेटी चेयर मैन डॉ. मुक्तिंदर सिंह आदि का भी विशेष योगदान रहा। यह जानकारी राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉ. राजेंद्र सिंह ने दी।
इस सेमिनार में आगरा से गए वरिष्ठ होमियोपैथिक चिकत्सक एवं राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉ. राजेंद्र सिंह को सम्मानित भी किया गया। इस सम्मान के लिए आयोजन समिति आईआईएचपी की पुरी केंद्रीय समिति का डॉ. राजेंद्र सिंह ने आभार व्यक्त किया है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें