AGRA : जानिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपेंद्र सिंह सैकड़ों साथियों सहित क्यों हुए भाजपा में शामिल

आगरा। आगरा लोकसभा और आगरा ग्रामीण विधान सभा से कांग्रेस के तीन बार प्रत्याशी रहे, आगरा के पूर्व जिलाध्यक्ष, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह ने उनको माला पहना कर पार्टी में शामिल किया।उपेंद्र सिंह के साथ कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सतीश उपाध्याय सहित सैकड़ों कांग्रेसी आज भाजपा में शामिल हुए।

फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने उनको भाजपा का पटका पहना कर पार्टी में शामिल किया।

उत्तर प्रदेश के आगरा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आगमन से कुछ घंटे पहले ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया ।

भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर रविवार को कांग्रेस नेता उपेंद्र सिंह भाजपा में शामिल हुए। इससे पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को पत्र भेजा।  

उपेन्द्र सिंह ने कहा कि "पार्टी में कुछ वर्षों से संवादहीनता की स्थिति बनी हुई है। जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। पार्टी में कुशल नेतृत्व का अभाव है। इससे आहत होकर वह कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। पत्र की प्रति कांग्रेस के अखिल भारतीय अध्यक्ष को भी भेजी गई है।"

जिला अध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह ने कहा कि "कांग्रेस अपने कुकर्मो के कारण अब डूबता हुआ जहाज है, जो समझदार नेता हैं, वो पार्टी छोड़ रहे हैं। जो पार्टी राम से बैर रखती है, उसमें सनातनी हिन्दू रह ही नहीं सकता।"

सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि "मोदीजी की सरकार तीसरी बार 400 पार जाएगी, इसमें कोई संदेह नहीं।"

कार्यक्रम में फतेहपुर सीकरी लोकसभा प्रभारी हेमेंद्र शर्मा, बृजक्षेत्र उपाध्यक्ष डॉ. अवधेश रावत, जिला उपाध्यक्ष मेघराज सोलंकी, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार पथिक आदि उपस्तिथ रहे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया