अलीगढ़ : इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सकों के महासम्मेलन का हुआ आयोजन
अलीगढ़। जनपद अलीगढ़ में इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सकों के महासम्मेलन का भव्य रूप से आयोजन किया गया। इस दौरान डॉक्टर तपेंद्र सिंह सिकरवार, डॉ. संतोष चौहान, डॉ. अजय बाथम, डॉक्टर पुरुषोत्तम चौधरी, डॉक्टर अरविंद शर्मा, डॉक्टर एसके माथुर, डॉ. सिसोदिया का भव्य स्वागत फूल माला पहनकर किया गया।
इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के चिकित्सकों ने भाग लिया और सम्मेलन में सभी चिकित्सकों ने राजस्थान की तरह इलेक्ट्रो होम्योपैथी को मान्यता के लिए गहन मंथन किया। वहीं सभी चिकित्सकों ने हाथ उठाकर सपथ ली कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी के लिए गहनता के साथ कार्य करेंगे। पैथी के सिद्धांतों के अनुरूप चिकित्सा करेंगे। भविष्य में होने वाले प्रोग्राम पर भी मंथन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर आरके गुप्ता रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें