AGRA : भारत विकास परिषद् संस्कार पहुंची अयोध्या धाम
आगरा। भारत विकास परिषद आगरा संस्कार शाखा के संरक्षक केशव दत्त गुप्ता के सानिध्य में अध्यक्ष मनोज अग्रवाल पोली भाई के निर्देशन में सचिव जतिन अग्रवाल व कोषाध्यक्ष अभिषेक गोयल के सहयोग से संस्कार शाखा के करीब 43 सदस्य अयोध्या धाम दर्शन करने के लिए गए वहां उन्होंने भगवान के चरणों में पहुंचकर समस्त जनजीवन को सुखी व सफल बनाने की प्रार्थना की भारत विकास परिषद के सदस्यों को बहुत ही आराम से रामलाल के दर्शन हुए किसी भी प्रकार की कैसी भी कहीं कोई असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा रात को 12 बजे बस द्वारा प्रस्थान करके सुबह 12 बजे अयोध्या पहुंचकर सरयू नदी मे स्नान किया व लाइट एंड साउंड कार्यक्रम देखकर आरती में भाग लिया तत्पश्चात हनुमानगड़ी होते हुए भगवान राम लला के दर्शन किए।
सभी सदस्यों ने केसरिया रंग की पगड़ी पहनी हुई थी जो पूरे अयोध्या में एक कौतूहल का विषय रही। दूसरे दिन लौटते में भी प्रातः भगवान राम के दर्शन कर सभी सदस्यों को आनंद की अनुभूति कराई।
परिषद के इस कार्यक्रम संयोजक राजीव अग्रवाल महिला संयोजक रश्मि अग्रवाल आदित्य, सौरभ दीपाली, उषा मुकेश, दिव्या पंकज, प्रशांत निहारका, ऋषि अग्रवाल मनीषा, डोली, रूबी अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, पवन निहारिका अग्रवाल, संजय हेमलता बंसल, विनोद सीता, मनजीत रीना जैन, डॉ नरेंद्र ममता गुप्ता, यू डी शर्मा, नीरू गुप्ता, सारिका अग्रवाल आदि सदस्य इस कार्यक्रम में शामिल रहे! पुरी यात्रा बहुत ही आनंदित व मनोरंजक रही।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें