AGRA : 100 बसों में 17 फरबरी को जनपद आगरा से 06 हजार रामभक्त श्रद्धालु जाएंगे अयोध्या नगरी

 -केंद्रीय मंत्री प्रो0 एस0पी0 सिंह बघेल जी ने सर्किट हाउस में,प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी,जनपद आगरा के श्रद्धालुओं के अयोध्या दर्शन निमित्त तैयारियों हेतु की बैठक

आगरा। केंद्रीय मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रो. एसपी सिंह बघेल की अध्यक्षता में जनपद के रामभक्तों को रामलला के दिव्य दर्शनों हेतु अयोध्या नगरी ले जाने तथा सुगम दर्शन यात्रा की व्यवस्था के दृष्टिगत बैठक संपन्न हुई।

केंद्रीय मंत्री बघेल ने बताया कि "सैकड़ों वर्षों के विधिक संघर्ष के बाद अयोध्या में भव्य मंदिर में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। आगरा के श्रद्धालुओं को श्री रामलला के दिव्य दर्शन कराने हेतु 100 बसों की व्यवस्था की गई है, जिसमें 6 हजार से अधिक रामभक्त अयोध्या नगरी जाकर दर्शन करेंगे।" 

बैठक में श्रद्धालुओं हेतु बसों के ठहराव हेतु मंडी समिति, जीआईसी मैदान तथा आगरा कैंट आदि स्थानों पर विचार किया गया, श्रद्धालुओं की सुगम,सरल, सुरक्षित दर्शन यात्रा हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु मंत्री द्वारा निर्देश प्रदान किए गए। बैठक को विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉ. जीएस धर्मेश, विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे, भानु महाजन द्वारा भी संबोधित किया।

बैठक में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल,डॉ. जीएस धर्मेश, विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे, भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, दिगंबर सिंह धाकरे, संजय अरोरा, रोहित कत्याल, पार्षद गौरव शर्मा, नवीन गौतम, सोनू कक्कड़, अभिषेक कपूर सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया