AGRA : संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय में हवन पूजन कर मनाया बसंत पंचमी का पावन पर्व
आगरा। संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय शिवपुरी बल्केश्वर में बसंत पंचमी पर्व के अवसर पर हवन का आयोजन किया गया। जहाँ सभी ने हवन में पूर्णाहुति देते हुए माँ सरस्वती का आह्वान करते हुए बसंत का स्वागत किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय सचिव मनमोहन चावला द्वारा सभी को बसंत पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और विद्या की देवी मां सरस्वती से सभी को सद्द बुद्धि सुखी ,स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन प्रदान करने की मंगल कामना की।
महाविद्यालय प्राचार्या डॉ.मोहिनी तिवारी ने सभी को बसंत पर्व की बधाई देते हुए इस पर्व के महत्त्व के बारे मैं बताया।
इस दौरान हवन में शिक्षकों-शिक्षिकाओं और छात्राओं द्वारा आहुतियां दी गई और वीणा वादिनि मां शारदे से सभी को बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की। जहाँ सभी में बसंत पंचमी पर्व को लेकर गजब का उत्साह नजर आया।
कार्यक्रम आयोजन के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय प्रबंधन के साथ सभी प्रवक्तागण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें