AGRA : नेशनल चैम्बर बनाम आयकर विभाग आगरा मैत्री डे-नाईट क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन
-नेशनल चैम्बर की टीम ने टॉस जीतकर आयकर टीम को किया बैटिंग के लिए आमंत्रित
-आयकर की टीम ने खड़ा किया 173 रन का विशाल स्कोर
-मैच में नेशनल चैम्बर की टीम ने दिखाया भारी उत्साह-20 ओवर में बनाये 162 रन
-मैन ऑफ द मैच रहे दीपक पचैरी
आगरा। नेशनल चैम्बर बनाम आयकर विभाग मैत्री टी-20 डे-नाईट क्रिकेट मैच का आयोजन अवंतीबाई लोधी क्रिकेट स्टेडियम एंड इंस्टीट्यूट मघटई में किया गया। नेशनल चैम्बर की टीम ने टॉस जीतकर आयकर टीम को बैटिंग के लिये आमंत्रित किया। आयकर की टीम का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा और उन्होंने 20 ओवर में 173 रन बनाकर विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। नेशनल चैम्बर की टीम ने मैच जीतने के लिए भारी उत्साह दिखाया किन्तु 20 ओवर में 162 रन ही बन पाये। हालांकि ओपनिंग नेशनल चैम्बर की बहुत ही शानदार और मजबूती के साथ की गई थी।
मैच में एम्पायर सोबरन सिंह (आयकर निरीक्षक) जो एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के एम्पायर रहे हैं द्वारा की गयी। इनके द्वारा बहुत ईमानदारी से निर्णय दिये गये। आयकर टीम की कप्तानी प्रधान आयकर आयुक्त आगरा एस नायर अली नज्मी, आईआरएस, ने की। नेशनल चैम्बर टीम के कप्तानी दीपक गोयल तथा उप कप्तानी प्रमोद तोमर द्वारा की गई।
वेस्ट बाॅलर प्रमोद तोमर, वेस्ट वेट्स मैन प्रधान आयकर आयुक्त नज्मी, मैन ऑफ दी मैच आयकर के दीपक पचौरी, बेस्ट फील्डर राहुल सिंह रहे । मैच में नेशनल चैम्बर की टीम के खिलाड़ी तुषार गर्ग द्वारा सर्वाधिक रन 70 रन बनाये गये।
मैच में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य आयकर आयुक्त अर्पणा मोहनीया (आईआरएस) एवं विनय करण, आईआरएस प्रधान आयकर आयुक्त, दिलीप गुप्ता आयकर टीम के समन्वयक थे। मैच में कमेंट्री संयुक्त आयकर आयुक्त शैलेश सिंह द्वारा की गई।
नेशनल चैम्बर की टीम में दीपक गोयल कप्तान, प्रमोद तोमर उपकप्तान, अंकुर अग्रवाल, तुषार गर्ग, विशी गुप्ता, आर के त्यागी, ईशान शर्मा, चंद्रपाल, सतीश पचौरी, फरिक जाकी, गजेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह तथा आयकर की टीम में एस नायर अली नज्मी कप्तान, राहुल सिंह, हार्दिक अग्रवाल, दिलीप गुप्ता, रवीन्द्र सिंह, शैलेंद्र श्रीवास्तव, अखिल कुमार श्रीवास्तव, उदयपाल, रवि चतुर्वेदी, नीरज, अजीत सिंह, नीतीश जेसवाल, दीपक पचौरी , विवेक सिंह, दुश्यन्त रहे।
नेशनल चैम्बर की ओर से मनोज बंसल (उपाध्यक्ष), पूर्व अध्यक्ष अनिल वर्मा समन्वयक, शलभ शर्मा समन्वयक, आयकर की टीम के समन्वयक दिलीप गुप्ता, के अतिरिक्त सर्वेष भटनागर, समीर चतुर्वेदी, विनोद जैन, दिनेश जैन, सिद्धार्थ चतुर्वेदी, संजय तिवारी, राजेन्द्र गर्ग आदि उपस्थित रहे।






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें